FIFA match ball 2026: 2026 FIFA वर्ल्ड कप के आधिकारिक गेंद ‘ट्रियोन्दा’ का भव्य अनावरण न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन पार्क में किया गया। यह बॉल तीन होस्ट देशों—अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा—की एकता और साझेदारी का प्रतीक है। इसे एडिडास द्वारा डिजाइन किया गया है, जो 1970 से FIFA वर्ल्ड कप का आधिकारिक बॉल पार्टनर है।

नाम में छुपा है तीन देशों का संदेश
‘ट्रियोन्दा’ नाम का अर्थ भी बेहद खास है। इसमें ‘ट्रि’ का मतलब है तीन और ‘ओंडा’ का मतलब है लहर। यह तीन रंगों की लहरों का प्रतिनिधित्व करता है जो इन तीन देशों के राष्ट्रीय ध्वजों के रंग हैं—लाल, हरा और नीला। लाल रंग अमेरिका का प्रतिनिधित्व करता है, हरा मेक्सिको का और नीला कनाडा का। इसके अलावा बॉल पर तीनों देशों के प्रतीक भी उकेरे गए हैं—अमेरिका का स्टार, कनाडा का मेपल लीफ और मेक्सिको का ईगल।

उन्नत तकनीक से लैस ‘स्मार्ट बॉल’
ट्रियोन्दा बॉल में अत्याधुनिक सेंसर लगाए गए हैं, जो VAR (विडियो असिस्टेंट रेफरी) को अधिक सटीक जानकारी प्रदान करेंगे। इसके कारण ऑफसाइड और हैंडबॉल जैसी विवादास्पद फैसलों में तेजी और स्पष्टता आएगी। यह बॉल गोलकीपर्स के लिए भी पकड़ने में आसान होगी क्योंकि वर्ल्ड कप का लोगो इस तरह उकेरा गया है कि गेंद पकड़ने में कोई परेशानी न हो। इसलिए इसे ‘स्मार्ट बॉल’ भी कहा जा रहा है।
विश्व फुटबॉल के दिग्गजों ने किया सम्मान
इस भव्य समारोह में पांच बार के विश्व कप विजेता जर्मनी के जürgen क्लिन्समैन, ब्राजील के काफू, इटली के अलेस्सांद्रो डेल पिएरो, स्पेन के ज़ावी हर्नांडेज़ और फ्रांस के ज़िनेदिन जिदान मौजूद थे। हर विजेता के हाथ में फुटबॉल थी, जिससे इस समारोह की भव्यता और बढ़ गई।
FIFA अध्यक्ष का गर्व
FIFA के अध्यक्ष जियानी इन्फान्टिनो ने नए बॉल ‘ट्रियोन्दा’ को प्रस्तुत करते हुए कहा, “मैं इस बॉल को आप सभी के सामने प्रस्तुत करते हुए बेहद खुश और गर्व महसूस कर रहा हूं। एडिडास ने विश्व कप के लिए एक आइकोनिक बॉल बनाई है, जो तीन होस्ट देशों—कनाडा, मेक्सिको और अमेरिका—की एकता और उत्साह को दर्शाती है।”
क्या बनाता है ट्रियोन्दा को खास?
तीन देशों के रंग और प्रतीक: अमेरिकी स्टार, मेक्सिकन ईगल, और कनाडाई मेपल लीफ।
उन्नत सेंसर: जो निर्णय लेने में VAR की मदद करते हैं।
अनोखा डिज़ाइन: जो खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों को आकर्षित करता है।
स्मार्ट टेक्नोलॉजी: निर्णय तेजी से और सही तरीके से लिए जाते हैं।
2026 FIFA वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज हो रही हैं और ट्रियोन्दा बॉल इसके उत्साह को और बढ़ा रहा है। यह बॉल न सिर्फ फुटबॉल प्रेमियों के लिए, बल्कि खेल के इतिहास में भी एक महत्वपूर्ण अध्याय साबित होगी।










