Dantewada Brutality: महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, जंगल में नग्न अवस्था में मिला शव

Dantewada Brutality: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कुंदेली गांव के पास स्थित सीआरपीएफ कैंप के नजदीक एक महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला का शव जंगल में नग्न अवस्था में मिला है, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत और गुस्से का माहौल है।

ads

पूजा से लौट रही थी महिला, रास्ते में हुई हैवानियत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका भांसी क्षेत्र के मासापारा स्थित देवी मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर पूजा-अर्चना कर रही थी। विजयादशमी के दिन जब वह अपने गांव कुंदेली लौट रही थी, तभी कुछ अज्ञात दरिंदों ने उसे रास्ते से उठा लिया और जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

ads

जंगल में मिला शव, मोबाइल फ्लाइट मोड में

पुलिस को महिला का शव जंगल में नग्न हालत में मिला है। शरीर पर गहरे घाव और खरोंच के निशान हैं, विशेषकर पीठ पर चोटों के निशान से यह स्पष्ट है कि उसे जबरन घसीटा गया। घटनास्थल से महिला का मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जो फ्लाइट मोड में था। इससे आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने उसकी लोकेशन ट्रेस न हो, इसलिए जानबूझकर फोन फ्लाइट मोड में डाला।

पुलिस जांच में जुटी, अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं

दंतेवाड़ा कोतवाली पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के ग्रामीणों और मंदिर से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच की दिशा और स्पष्ट हो सकेगी।

राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों का विरोध

इस जघन्य अपराध के खिलाफ राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने तीव्र विरोध जताया है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के जिला सचिव जितेन्द्र सोरी ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो पार्टी उग्र आंदोलन करेगी। उनका कहना है कि बस्तर क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं पहले नहीं होती थीं, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ रही है, जो चिंता का विषय है।

ग्रामीणों में रोष, महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल

घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि सुरक्षा बलों की मौजूदगी के बावजूद इस तरह की घटना होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अब गंभीर चिंता जताई जा रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को सख्त सजा दी जाए।

दंतेवाड़ा में हुई यह घटना न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह समाज की संवेदनशीलता को भी चुनौती देती है। प्रशासन को चाहिए कि मामले में शीघ्र कार्रवाई कर दोषियों को गिरफ्तार करे और पीड़िता को न्याय दिलाए।

Read More : Dallirajhara Murder Case: संविदा सफाईकर्मी महिला की हत्या से मचा हड़कंप, देवर पर शक की सुई

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.