Sukanta Majumdar on Rahul: राहुल गांधी देश का नहीं, केवल भाजपा का नहीं कर रहे विरोध: केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार का तीखा प्रहार

Sukanta Majumdar on Rahul: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा कोलंबिया विश्वविद्यालय में दिए गए बयान पर केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर देश विरोधी बयानबाजी का आरोप लगाते हुए कहा कि “कांग्रेस और राहुल गांधी भाजपा का नहीं, अब देश का भी विरोध करने लगे हैं।”

ads

“विदेश में देश की छवि खराब कर रहे हैं राहुल गांधी”

सुकांत मजूमदार ने कहा, “राहुल गांधी बार-बार विदेशों में जाकर भारत के लोकतंत्र और सरकार के खिलाफ बयान दे रहे हैं। यह ठीक वैसा ही है जैसे कोई अपने ही घर को बाहर जाकर बदनाम करे। उन्होंने यह तक भूल गए हैं कि देश के बाहर क्या कहना चाहिए और क्या नहीं। कोई भी जिम्मेदार नेता ऐसा नहीं करता।”

ads

“हताशा में झूठे बयान दे रहे हैं”

केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी आज पूरी तरह से हताशा की स्थिति में हैं। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी को सत्ता से दूर रहना अब बर्दाश्त नहीं हो रहा है। इसलिए वे हर मंच से झूठ और भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। लेकिन देश की जनता अब उन्हें गंभीरता से नहीं लेती।”मजूमदार ने कटाक्ष करते हुए कहा, “राहुल गांधी को इस देश में कभी शासन करने का अवसर नहीं मिलेगा। वह हमेशा वेटिंग लिस्ट में ही रह जाएंगे।”

“भारत का विरोध करना आदत बन गई है”

सुकांत मजूमदार ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का व्यवहार अब सिर्फ सरकार विरोध तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि वह देश विरोध का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा, “भारत के बारे में गलत बातें बोलना अब राहुल गांधी की आदत बन चुकी है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की छवि खराब करने से वह सिर्फ अपनी राजनीति को कमजोर कर रहे हैं।”

विपक्षी एकता पर भी उठाए सवाल

मजूमदार ने विपक्षी दलों पर भी हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी जैसे नेताओं के नेतृत्व में कोई भी गठबंधन मजबूत नहीं हो सकता। “जनता ऐसे नेताओं को कभी देश की जिम्मेदारी नहीं सौंपेगी, जो विदेश जाकर अपने ही देश की आलोचना करते हों।”

राहुल गांधी के विदेश में दिए गए बयानों को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि ऐसी बयानबाजी से न केवल कांग्रेस की विश्वसनीयता खत्म हो रही है, बल्कि यह देश के लोकतंत्र और प्रतिष्ठा के लिए भी नुकसानदायक है। आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र इस तरह के बयानों को लेकर सियासी तापमान और बढ़ने की संभावना है।

Read More: Athawale on Rahul Gandhi: लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस पार्टी खतरे में है: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का राहुल गांधी पर तीखा हमला

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.