Kantara Box Office Day 3: ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका करती नजर आ रही है। रिलीज के सिर्फ तीन दिनों में ही इस फिल्म ने 150 करोड़ रुपये के क्लब में जगह बना ली है। कांतारा ने न केवल दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी सलमान खान और राम चरण जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है।

तीसरे दिन कांतारा ने किया 55 करोड़ का कलेक्शन
Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन लगभग 55 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि आधिकारिक आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन तीसरे दिन की इस जबरदस्त कमाई के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 162.85 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। पहले दिन फिल्म ने 61.85 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था, जबकि दूसरे दिन 46 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई थी।

भाषाई क्षेत्रों में फिल्म की कमाई का हाल
कांतारा ने अपने कन्नड़, तेलुगू, हिंदी, तमिल और मलयालम संस्करणों से भी जबरदस्त कमाई की है। पहले दिन कन्नड़ में 19.6 करोड़, तेलुगू में 13 करोड़, हिंदी में 18.5 करोड़ और मलयालम में 5.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई। दूसरे दिन कन्नड़ में 13.5 करोड़, तेलुगू में 11.75 करोड़, हिंदी में 12.5 करोड़, तमिल में 4.5 करोड़ और मलयालम में 3.75 करोड़ का कलेक्शन हुआ।
कांतारा ने तोड़े बड़े स्टार्स के रिकॉर्ड
कांतारा ने रिलीज के पहले ही दिन साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। इसने Su From So (92 करोड़) को पीछे छोड़ दिया था। तीसरे दिन सलमान खान की फिल्मों और राम चरण की फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए कांतारा ने सिकंदर (110 करोड़) और गेम चेंजर (131 करोड़) जैसे बड़े रिकॉर्ड्स को भी पार कर लिया है। इसके साथ ही यह फिल्म 150 करोड़ क्लब में प्रवेश करने वाली चौथी कन्नड़ फिल्म बन गई है।
फिल्म की कहानी और सफलता की वजह
कांतारा चैप्टर 1, 2022 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म कांतारा की प्रीक्वल है, जिसने कुल 400 करोड़ की कमाई की थी। यह फिल्म केवल 15 करोड़ के बजट में बनी थी, लेकिन अपनी कहानी, निर्देशन और अभिनय के दम पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस नए चैप्टर में ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही रुक्मणी वसंत, जयराम और गुलशन दैवेया ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
दर्शकों और क्रिटिक्स का प्यार
कांतारा चैप्टर 1 को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म की कहानी, गाने, एक्शन और भावनात्मक पहलुओं ने सभी का दिल जीत लिया है। यही वजह है कि फिल्म ने इतनी तेजी से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कमाई की है।











