Harjas Singh Triple Century: हरजस सिंह की ऐतिहासिक ट्रिपल सेंचुरी: 35 छक्कों की बरसात के साथ वनडे में 314 रनों की पारी

Harjas Singh Triple Century:  ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज हरजस सिंह ने क्रिकेट प्रेमियों को चौंका दिया है। उन्होंने न्यू साउथ वेल्स प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलते हुए महज 141 गेंदों में 314 रन ठोक डाले। यह पारी न सिर्फ सनसनीखेज रही, बल्कि वनडे फॉर्मेट में ट्रिपल सेंचुरी बनाकर हरजस ने खुद को आगामी क्रिकेट सितारों की सूची में मजबूती से दर्ज करा दिया है।

ads

छक्कों से जड़े 210 रन, चौकों से बनाए 48 रन

हरजस सिंह की इस 314 रनों की तूफानी पारी में उन्होंने 35 छक्के और 12 चौके जड़े। यानी कुल 258 रन केवल बाउंड्री से आए। इस पारी के दौरान हर गेंदबाज को उन्होंने निशाना बनाया और मैदान के हर कोने में गेंदें उड़ाईं। उनका स्ट्राइक रेट 222 से भी ज्यादा रहा, जो इस बात का प्रमाण है कि उन्होंने कैसे गेंदबाजों की नींद उड़ा दी।

Adst

इस तरह गढ़ी गई ऐतिहासिक पारी

  • 33 गेंदों में अर्धशतक

  • 74 गेंदों में शतक

  • अगले 29 गेंदों में दूसरा शतक

  • 132 गेंदों में ट्रिपल सेंचुरी पूरी

हरजस ने वेस्टर्न सबर्ब्स की ओर से खेलते हुए सिडनी के खिलाफ यह कारनामा किया। वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे और अंतिम ओवर में 314 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी के चलते वेस्टर्न सबर्ब्स ने 483 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

U19 वर्ल्ड कप में भी दिखा चुके हैं दम

हरजस सिंह कोई अनजान नाम नहीं हैं। वह ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं और 2024 U19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत के खिलाफ 55 रन की महत्वपूर्ण पारी भी खेल चुके हैं। ट्रिपल सेंचुरी के बाद हरजस ने मजेदार अंदाज़ में कहा,“मैं तो शतक बनाकर ही खुश था, क्योंकि मैंने अपनी मां से वादा किया था कि अगर शतक लगाऊंगा तो क्या आप मुझे अपनी कार चलाने दोगी!”

इंटरनेशनल रिकॉर्ड अभी भी रोहित शर्मा के नाम

हरजस सिंह की यह पारी घरेलू वनडे फॉर्मेट में खेली गई है, इसलिए इंटरनेशनल वनडे में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड अब भी भारत के रोहित शर्मा के नाम है। रोहित ने 13 नवंबर 2014 को श्रीलंका के खिलाफ 264 रन बनाए थे। उन्होंने 173 गेंदों में 9 छक्के और 33 चौके जड़े थे।

क्या इंटरनेशनल मंच पर धमाका करेंगे हरजस?

हरजस सिंह की यह पारी सिर्फ एक घरेलू उपलब्धि नहीं, बल्कि एक मजबूत संकेत है कि आने वाले समय में वह ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम में जगह बना सकते हैं। उनकी आक्रामक शैली, क्रीज पर स्थिरता और बड़े स्कोर बनाने की क्षमता उन्हें भविष्य का स्टार बना सकती है। हरजस सिंह ने घरेलू वनडे क्रिकेट में जो कारनामा किया है, वह आने वाले समय में क्रिकेट रिकॉर्ड्स बुक में एक नया अध्याय जोड़ सकता है। उनकी 314 रनों की ऐतिहासिक पारी और 35 छक्कों की बौछार ने क्रिकेट जगत को दिखा दिया है कि अगला बड़ा सितारा कहां से उग रहा है।

Read More : Telangana liquor sales Dussehra: तेलंगाना में दशहरा पर शराब की बिक्री ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, तीन दिन में बिकी 700 करोड़ की शराब!

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.