Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान, चुनाव आयोग करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलें आज खत्म हो सकती हैं। चुनाव आयोग (Election Commission) सोमवार, 6 अक्टूबर को शाम 4 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होगी। माना जा रहा है कि आयोग इस दौरान बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान कर सकता है।

ads

बिहार विधानसभा की 243 सीटों वाले सदन का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। ऐसे में संवैधानिक प्रक्रिया के तहत राज्य में चुनाव की घोषणा जल्द से जल्द होनी आवश्यक है। पिछले विधानसभा चुनाव 2020 में कोविड-19 महामारी के बीच तीन चरणों में कराए गए थे। इस बार भी राजनीतिक दलों और मतदाताओं की नजरें चुनाव आयोग की घोषणा पर टिकी हैं।

Adst

छठ पर्व के बाद चुनाव की संभावना

राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि चुनाव की तारीखें छठ महापर्व के तुरंत बाद रखी जाएं। इसका उद्देश्य प्रवासी मजदूरों और अन्य बाहर रहने वाले बिहारवासियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना है, जो त्योहार के समय अपने घर लौटते हैं। इससे मतदान प्रतिशत बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है।

दो दिन के दौरे पर बिहार गई थी EC की टीम

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग की एक उच्चस्तरीय टीम हाल ही में दो दिन के बिहार दौरे पर गई थी। दौरे के बाद रविवार को पटना में प्रेस को संबोधित करते हुए ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है और इससे पहले चुनाव सम्पन्न कराए जाएंगे। उन्होंने संकेत दिए कि चुनाव की तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।

लोकतंत्र का महापर्व: ज्ञानेश कुमार

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, “बिहार चुनाव को छठ महापर्व की तरह लोकतंत्र के महापर्व के रूप में मनाया जाएगा। बिहार ने ही वैशाली के रूप में लोकतंत्र को जन्म दिया है, और अब यहीं से चुनाव सुधारों की नई दिशा देश को मिलेगी।”

उन्होंने राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) की प्रक्रिया पूरी होने पर संतोष व्यक्त किया। ज्ञानेश कुमार ने दावा किया कि 22 वर्षों के बाद बिहार की मतदाता सूची का ‘शुद्धिकरण’ संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता चुनावी पारदर्शिता के लिए अत्यंत आवश्यक है। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आज शाम 4 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में संभावित तारीखों की घोषणा के साथ चुनावी हलचल और तेज हो जाएगी। अब सभी की निगाहें आयोग की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।

Read More : Darjeeling Landslide: दार्जिलिंग भूस्खलन पर दिलीप घोष का हमला: “उत्तर बंगाल डूबा है और सरकार जश्न मना रही है”

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.