Bharti Singh Pregnant: टीवी की चहेती कॉमेडियन भारती सिंह एक बार फिर मां बनने जा रही हैं। उन्होंने अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी फोटो शेयर कर दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस को दी है। फोटो में भारती पहाड़ों के बीच खड़ी अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं, वहीं हर्ष उनके साथ प्यार से खड़े दिख रहे हैं। दोनों की जोड़ी एक बार फिर खुशियों से भर गई है और इस खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

‘हम फिर से प्रेग्नेंट हैं’ – भारती और हर्ष की खास अनाउंसमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने एक जॉइंट इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा,”हम फिर से प्रेग्नेंट हैं।”इस एक लाइन ने उनके लाखों फैंस के दिलों को खुश कर दिया। कपल की इस तस्वीर में भारती बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। वहीं, हर्ष भी हमेशा की तरह उनके साथ बेहद सपोर्टिव नजर आए।

बेटे लक्ष्य की भी खास अनाउंसमेंट
कपल का पहला बेटा लक्ष्य लिंबाचिया, जिसे फैंस प्यार से गोला कहते हैं, भी इस खबर को लेकर बेहद उत्साहित है। लक्ष्य ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक प्यारी सी फोटो शेयर की है, जिसमें वह रेड टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। उस पर लिखा है –“मैं बड़ा भाई बनने वाला हूं।”लक्ष्य ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, “अब मुझसे भी छोटा कोई आ रहा है।” उनकी यह मासूम सी खुशी ने सभी का दिल जीत लिया।
सेलेब्स ने दी ढेरों बधाइयां
जैसे ही यह गुड न्यूज सामने आई, टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने कपल को बधाई देना शुरू कर दिया। परिणीति चोपड़ा, जो खुद भी मां बनने वाली हैं, ने लिखा –”मुबारक हो लड़की!”इसके अलावा दृष्टि धामी, नीति टेलर, रानी चटर्जी और अन्य कई सेलेब्स ने भी अपनी शुभकामनाएं दीं। फैंस भी कमेंट सेक्शन में कपल पर प्यार लुटा रहे हैं।
शादी से अब तक का सफर
भारती और हर्ष की जोड़ी टीवी की सबसे चहेती जोड़ियों में से एक है। दोनों ने साल 2017 में शादी की थी और शादी के पांच साल बाद, 2022 में उन्होंने अपने पहले बच्चे लक्ष्य का स्वागत किया। अब यह प्यारा परिवार एक और नए सदस्य के स्वागत की तैयारी में है।
भारती सिंह की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर उनके फैंस और चाहने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। उनका यह नया सफर एक बार फिर उनकी ज़िंदगी में ढेरों खुशियां लेकर आ रहा है। सोशल मीडिया पर इस वक्त केवल एक ही बात ट्रेंड कर रही है #BhartiSinghPregnantAgain उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोग इस जोड़ी के लिए आने वाले दिनों में ढेर सारी खुशियों की कामना कर रहे हैं।
Read More: Nobel Prize 2025: नोबेल विजेता मैरी ब्रन्कोव को नहीं था भरोसा, जानिए कौन है ये मैरी ब्रन्कोव?











