AI in Journalism: पत्रकारिता में AI को लेकर विजय त्रिपाठी का बड़ा बयान, बोले-भविष्य की पत्रकारिता में सहायक सिद्ध होगा एआई

AI in Journalism : राजकीय पॉलिटेक्निक लखनऊ के जनसंचार विभाग में बुधवार को विद्यार्थियों के लिए एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। “तकनीकी विकास में प्रेस की स्थिति: चुनौतियाँ और संभावनाएँ” विषय पर आधारित इस व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय हिंदी दैनिक के वरिष्ठ संपादक विजय त्रिपाठी ने छात्रों को संबोधित किया।

ads

कार्यक्रम में श्री त्रिपाठी ने तेजी से बदल रही पत्रकारिता की दुनिया में तकनीकी विकास की भूमिका और उसके प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज का दौर डिजिटल मीडिया और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का है, ऐसे में आने वाली पीढ़ी को नई तकनीकों के साथ खुद को सजग और सक्षम बनाना होगा।

Adst

एआई बनेगा पत्रकारों का सहायक

अपने वक्तव्य में विजय त्रिपाठी ने कहा,“एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) को लेकर कई आशंकाएं हैं, लेकिन सच यह है कि आने वाले समय में यह तकनीक पत्रकारिता के लिए एक मजबूत सहायक उपकरण बनेगी, न कि विकल्प। रिपोर्टिंग, डेटा एनालिसिस, ट्रेंड मॉनिटरिंग और भाषा सुधार जैसे क्षेत्रों में AI का उपयोग कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद करेगा।”उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से यह बताया कि कैसे दुनिया भर के मीडिया हाउस AI की सहायता से खबरों की प्रारंभिक रिपोर्टिंग, हैडलाइन जनरेशन, और सोशल मीडिया ट्रैकिंग जैसे कार्य कर रहे हैं।

छात्रों के लिए उपयोगी अनुभव

इस विशेष व्याख्यान के समन्वयक एवं जनसंचार विभाग के व्याख्याता डॉ. बृजेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि विभाग का प्रयास है कि विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक और तकनीकी कौशल भी समय के साथ सिखाया जाए।

डॉ. वर्मा ने कहा,“इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र न केवल उद्योग विशेषज्ञों की सोच से परिचित होते हैं, बल्कि उन्हें भविष्य की पत्रकारिता में आने वाली वास्तविक चुनौतियों और संभावनाओं का भी आकलन करने का अवसर मिलता है।”कार्यक्रम के दौरान छात्रों की सहभागिता उल्लेखनीय रही। कई विद्यार्थियों ने एआई आधारित पत्रकारिता, फेक न्यूज़ की पहचान, और डिजिटल नैतिकता जैसे विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका श्री त्रिपाठी ने सहजता और स्पष्टता से उत्तर दिया।कार्यक्रम में विभाग के अन्य शिक्षकों की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने छात्रों को इस मौके का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

Read More: पुलिस और जनता के बीच अब सीधे संवाद की राह, आईजी दीपक झा ने लॉन्च किया डिजिटल क्यूआर स्कैनर कोड

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.