Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 12 अक्टूबर से तीन दिन तक विभिन्न अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों के कामकाज की कड़ी समीक्षा की। एसपी कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था, नशे के अवैध कारोबार और सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त आदेश जारी किए।

नशा और अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख्ती से लगाम लगाई जाए क्योंकि नशा अपराध को बढ़ावा देता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि NDPS एक्ट के तहत दर्ज मामलों में समयसीमा के भीतर कार्रवाई पूरी की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अंतरराज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने का भी आदेश दिया ताकि दूसरे राज्यों से आने वाली अवैध गतिविधियों को रोका जा सके।

सड़क सुरक्षा को लेकर कड़े कदम
सीएम ने सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हेलमेट न पहनना, सीट बेल्ट न लगाना और नशे में वाहन चलाने जैसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि लोगों में कानून का भय पैदा हो।उन्होंने कहा कि सभी जिलों में ब्लैक स्पॉट यानी दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित किया जाए और वहां सुधार कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।रविवार को मुख्यमंत्री ने करीब 9 घंटे तक कलेक्टरों के काम की समीक्षा की और जहां लापरवाही मिली, वहां अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई। उन्होंने साफ कहा कि प्रशासन और पुलिस को मिलकर जन सुरक्षा और सामाजिक समस्याओं से निपटना होगा।
कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का आरोप
वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अवैध रेत उत्खनन को लेकर कलेक्टरों को डराया जा रहा है। सरकार ने कलेक्टरों से लिखित संवाद करवा कर उन्हें दबाव में रखा है। बैज ने कहा कि रेत उत्खनन बंद नहीं हो रहा जबकि इसे खुद मुख्यमंत्री स्वीकार कर चुके हैं।उन्होंने यह भी कहा कि धान खरीदी नीति के लिए सरकार ने मिलरों के साथ एग्रीमेंट किया है, जिससे कलेक्टरों को जिम्मेदार ठहराकर डराया जा रहा है। बैज के मुताबिक, सरकार समस्या के समाधान की बजाय अफसरों को दबाव में लेकर बहाने बना रही है।
मुख्यमंत्री का संदेश: पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को कहा है कि वे जमीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई करें और जनहित में प्रभावी परिणाम लाएं। उन्होंने नशाखोरी के खिलाफ व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए हैं ताकि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति sensitise किया जा सके।
Read More : Gaza Ceasefire 2025: मध्य पूर्व में ऐतिहासिक शांति का सूत्रपात, ट्रंप ने गाजा डील को बताया ‘नया सवेरा’











