Mohammed Siraj: तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 2025 के क्रिकेट सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनकर अपनी छाप छोड़ी है। सिराज ने इस साल अब तक कुल 37 विकेट लेकर जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी (36 विकेट) को पीछे छोड़ दिया है।सिराज का प्रदर्शन न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी बेहतरीन रहा है। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड या भारत, सिराज ने हर मैदान पर अपनी गेंदबाजी की ताकत दिखाई है। इस साल उन्होंने जसप्रीत बुमराह और मिचेल स्टार्क जैसे दिग्गज गेंदबाजों को भी पछाड़ दिया है।

शीर्ष विकेट लेने वाले गेंदबाज – 2025
मोहम्मद सिराज – 37

ब्लेसिंग मुजरबानी – 36
मिचेल स्टार्क – 29
नाथन लियोन – 24
जोमेल वार्रिकन – 23
जसप्रीत बुमराह – 22
शमर जोसेफ – 22
जोश टंग – 21
इस मैच में सिराज का बेहतरीन प्रदर्शन
हालिया टेस्ट मैच में सिराज ने पहली पारी में 9 ओवर में मात्र 16 रन खर्च कर 1 विकेट लिया। दूसरी पारी में उन्होंने 15 ओवर में 43 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट झटके। कुल मिलाकर उन्होंने मैच में 3 विकेट हासिल किए।
भारत ने दूसरे दिन अपनी पारी 518 रन पर घोषित की थी, जबकि वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रनों पर सिमट गई। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ने 390 रन बनाए और भारत को 121 रन का लक्ष्य दिया है। सिराज की निरंतर बढ़ती फॉर्म ने भारतीय टीम को मजबूत गेंदबाजी विकल्प दिया है। उनकी तेज़ गति, स्विंग और नियंत्रण ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बना दिया है। 2025 उनके लिए यादगार साबित हो रहा है और भविष्य में भी उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद है।











