Gaza Summit Meloni: गाजा समिट में मेलोनी की खूबसूरती पर ट्रंप का कमेंट वायरल, एर्दोगान भी पीछे नहीं रहे

Gaza Summit Meloni: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी हमेशा से ही अपनी राजनीतिक दक्षता और व्यक्तिगत स्टाइल के कारण सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में मिस्र में हुए गाजा समिट में भी उनकी मौजूदगी ने खूब चर्चा बटोरी। अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और तुर्की के राष्ट्रपति रेसिप तईय्यप एर्दोगान ने मंच पर उनकी खूबसूरती और नेतृत्व कौशल की खुले दिल से प्रशंसा की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्रंप ने कहा – खूबसूरत हैं मेलोनी गाजा शांति प्रयासों पर अपने भाषण के दौरान ट्रंप ने मेलोनी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “मैं ऐसा कहने वाला नहीं हूं क्योंकि आमतौर पर अमेरिका में किसी महिला की खूबसूरती की बात करने पर राजनीतिक करियर खत्म हो जाता है, लेकिन मैं यह जोखिम उठाऊंगा। वह बेहद खूबसूरत हैं।” ट्रंप ने पीछे मुड़कर मेलोनी की ओर देखते हुए कहा, “खूबसूरत कहने पर बुरा मत मानना, क्योंकि आप वास्तव में सुंदर हैं।” हालांकि मेलोनी की प्रतिक्रिया कैमरे में कैद नहीं हो सकी, लेकिन ट्रंप के इस खुलासे को सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से शेयर किया जा रहा है। Trump to Giorgia Meloni: “In the U.S., if you tell a woman she’s beautiful, your political career is over. But I’ll take my chances. You won’t be offended if I say you’re beautiful, right?“ pic.twitter.com/YZEdsZjwSU — Spencer Hakimian (@SpencerHakimian) October 13, 2025 ट्रंप ने मेलोनी को एक सफल राजनेता बताते हुए कहा कि वे अप्रवास, सांस्कृतिक और वैचारिक मुद्दों पर भी उनके साथ हैं। उन्होंने यह भी बताया कि गाजा समिट में वे 30 नेताओं में से एकमात्र महिला थीं जिन्हें उनके साथ मंच साझा करने का मौका मिला। “मुझे आपकी स्मोकिंग रोकनी होगी…” तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोआन ने मज़ाकिया अंदाज़ में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से कहा – “मैंने तुम्हें विमान से उतरते देखा, तुम बहुत अच्छी लग रही थीं… लेकिन मुझे तुम्हारी स्मोकिंग छुड़वानी होगी." इस पर मेलोनी मुस्कुराईं और बोलीं -… pic.twitter.com/xCGJoZwr9g — NDTV India (@ndtvindia) October 14, 2025 एर्दोगान की भी तारीफ, साथ में हंसी-मजाक मिस्र समिट में तुर्की के राष्ट्रपति रेसिप तैय्यप एर्दोगान ने भी मेलोनी की तारीफ करते हुए उन्हें विमान से उतरते हुए देखा था और कहा, “आप बहुत अच्छी लग रही थीं, लेकिन आपको धूम्रपान छोड़ना होगा।” इस पर मेलोनी ने हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब दिया, “मुझे पता है, मैं किसी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहती।” दोनों के बीच यह मजाकिया पल भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जॉर्जिया मेलोनी का राजनीतिक और निजी जीवन 43 वर्षीय जॉर्जिया मेलोनी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं और उनके नेतृत्व ने देश में राजनीति में नई ऊर्जा लाई है। वे अपने टीवी जर्नलिस्ट बॉयफ्रेंड एंड्रिया गियामब्रूनो से लगभग दो साल पहले अलग हो चुकी हैं और उनकी एक बेटी भी है। मेलोनी की छवि एक सशक्त, कामयाब और स्टाइलिश नेता की है, जो वैश्विक मंचों पर अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।गाजा समिट में ट्रंप और एर्दोगान जैसे दिग्गज नेताओं की मेलोनी की तारीफ ने उनकी लोकप्रियता और छवि को और मजबूत किया है। ट्रंप के बयानों ने जहां राजनीतिक चर्चा छेड़ी है, वहीं एर्दोगान के हल्के-फुल्के अंदाज ने दर्शाया कि मेलोनी की छवि केवल सख्त नेता की नहीं, बल्कि सहज और मृदुभाषी व्यक्ति की भी है।

Gaza Summit Meloni: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी हमेशा से ही अपनी राजनीतिक दक्षता और व्यक्तिगत स्टाइल के कारण सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में मिस्र में हुए गाजा समिट में भी उनकी मौजूदगी ने खूब चर्चा बटोरी। अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और तुर्की के राष्ट्रपति रेसिप तईय्यप एर्दोगान ने मंच पर उनकी खूबसूरती और नेतृत्व कौशल की खुले दिल से प्रशंसा की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ads

ट्रंप ने कहा – खूबसूरत हैं मेलोनी

गाजा शांति प्रयासों पर अपने भाषण के दौरान ट्रंप ने मेलोनी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “मैं ऐसा कहने वाला नहीं हूं क्योंकि आमतौर पर अमेरिका में किसी महिला की खूबसूरती की बात करने पर राजनीतिक करियर खत्म हो जाता है, लेकिन मैं यह जोखिम उठाऊंगा। वह बेहद खूबसूरत हैं।” ट्रंप ने पीछे मुड़कर मेलोनी की ओर देखते हुए कहा, “खूबसूरत कहने पर बुरा मत मानना, क्योंकि आप वास्तव में सुंदर हैं।” हालांकि मेलोनी की प्रतिक्रिया कैमरे में कैद नहीं हो सकी, लेकिन ट्रंप के इस खुलासे को सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से शेयर किया जा रहा है।

Adst

ट्रंप ने मेलोनी को एक सफल राजनेता बताते हुए कहा कि वे अप्रवास, सांस्कृतिक और वैचारिक मुद्दों पर भी उनके साथ हैं। उन्होंने यह भी बताया कि गाजा समिट में वे 30 नेताओं में से एकमात्र महिला थीं जिन्हें उनके साथ मंच साझा करने का मौका मिला।

Adst

एर्दोगान की भी तारीफ, साथ में हंसी-मजाक

मिस्र समिट में तुर्की के राष्ट्रपति रेसिप तैय्यप एर्दोगान ने भी मेलोनी की तारीफ करते हुए उन्हें विमान से उतरते हुए देखा था और कहा, “आप बहुत अच्छी लग रही थीं, लेकिन आपको धूम्रपान छोड़ना होगा।” इस पर मेलोनी ने हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब दिया, “मुझे पता है, मैं किसी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहती।” दोनों के बीच यह मजाकिया पल भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

जॉर्जिया मेलोनी का राजनीतिक और निजी जीवन

43 वर्षीय जॉर्जिया मेलोनी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं और उनके नेतृत्व ने देश में राजनीति में नई ऊर्जा लाई है। वे अपने टीवी जर्नलिस्ट बॉयफ्रेंड एंड्रिया गियामब्रूनो से लगभग दो साल पहले अलग हो चुकी हैं और उनकी एक बेटी भी है। मेलोनी की छवि एक सशक्त, कामयाब और स्टाइलिश नेता की है, जो वैश्विक मंचों पर अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।गाजा समिट में ट्रंप और एर्दोगान जैसे दिग्गज नेताओं की मेलोनी की तारीफ ने उनकी लोकप्रियता और छवि को और मजबूत किया है। ट्रंप के बयानों ने जहां राजनीतिक चर्चा छेड़ी है, वहीं एर्दोगान के हल्के-फुल्के अंदाज ने दर्शाया कि मेलोनी की छवि केवल सख्त नेता की नहीं, बल्कि सहज और मृदुभाषी व्यक्ति की भी है।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company. 

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst