ठेले-फुटकर व्यापारियों पर कार्रवाई को लेकर महापौर मंजूषा भगत हुई भावुक, दिवाली से पहले मांगी माफी, कहा- “व्यवस्थित करेंगे, हटाएँगे नहीं”

Ambikapur News : अंबिकापुर नगर निगम द्वारा हाल ही में शहर में ठेले और गुमटी दुकानों के खिलाफ की गई अतिक्रमण कार्रवाई को लेकर राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में मचा हंगामा अब शांत होता दिख रहा है। मंगलवार को नगर निगम महापौर मंजूषा भगत ने मीडिया के सामने आकर इस कार्रवाई पर खुलकर माफी मांगी और भावुक होते हुए कहा कि किसी भी छोटे व्यापारी का दिल दुखाना उनका उद्देश्य नहीं था।

ads

महापौर मंजूषा भगत ने कहा — “दिवाली से पहले ठेला-फुटकर व्यापारियों को हटाने की गई कार्यवाही से वे दुखी हैं। नगर निगम का उद्देश्य उन्हें हटाना नहीं, बल्कि व्यवस्थित करना है।” उन्होंने स्वीकार किया कि निगम की हालिया कार्रवाई से कई गरीब दुकानदारों को असुविधा हुई, और इसे लेकर वह व्यक्तिगत रूप से खेद प्रकट करती हैं।

Adst

महापौर हुई भावुक

चर्चा के दौरान महापौर भगत भावुक दिखीं। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बनाए रखना जरूरी है, लेकिन यह बिना किसी की आजीविका प्रभावित किए भी संभव है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर निगम अब ठेला-फुटकर व्यापारियों को वैकल्पिक स्थान या निर्धारित ज़ोन में व्यवस्थित करने की दिशा में कदम उठाएगा।

व्यापारी वर्ग की नाराज़गी

बीते कुछ दिनों से शहर के कई इलाकों में ठेले, फल-सब्जी विक्रेताओं और फुटकर व्यापारियों के खिलाफ निगम की कार्रवाई से नाराज़गी फैल गई थी। खासकर दिवाली जैसे त्योहार के पूर्व इस कदम को व्यापारी वर्ग ने असंवेदनशील बताया था।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.