IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने एक बड़ा रणनीतिक कदम उठाया है। न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन को टीम ने बतौर खिलाड़ी नहीं, बल्कि रणनीतिक सलाहकार (Strategic Advisor) के रूप में अपने साथ जोड़ लिया है। IPL 2026 में विलियमसन अब टीम के कप्तान ऋषभ पंत और अन्य खिलाड़ियों के साथ मिलकर जीत की नई रणनीति बनाते दिखेंगे।यह कदम LSG की उस महत्वाकांक्षा को दर्शाता है जिसमें वह पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा करना चाहती है।

संजीव गोयनका की स्पेशल रिक्वेस्ट
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, केन विलियमसन को टीम में शामिल करना LSG के लिए एक बड़ा मूव माना जा रहा है। पिछले साल IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में विलियमसन को कोई खरीदार नहीं मिला था, जिसके बाद वह कमेंट्री करते दिखे थे। लेकिन, IPL 2026 में वह भले ही मैदान पर खेलते न दिखें, पर टीम के हर मुकाबले से जुड़े रहेंगे।

बताया जा रहा है कि लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका की स्पेशल रिक्वेस्ट पर केन विलियमसन फ्रेंचाइजी के रणनीतिक सलाहकार बनने को तैयार हुए हैं।
विलियमसन का IPL करियर
एक खिलाड़ी और कप्तान के तौर पर केन विलियमसन का IPL करियर शानदार रहा है। उनके अनुभव का लाभ LSG को निश्चित रूप से मिलेगा:
- कुल मैच: 79 IPL मैच
- कुल रन: 2128 रन (18 अर्धशतकों के साथ)
- स्ट्राइक रेट: 125.62
- सबसे बड़ी कामयाबी: बतौर कप्तान उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को IPL 2016 का खिताब जिताया था।
LSG की बढ़ी उम्मीदें
लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL में अपना सफर 2022 में शुरू किया था, लेकिन तब से लेकर अब तक यह टीम एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। ऐसे में, विलियमसन जैसे शांत, अनुभवी और बेहतरीन रणनीतिकार के जुड़ने के बाद LSG की उम्मीदों का दायरा बढ़ना स्वाभाविक है।
LSG की नई ‘रणनीतिक टीम’
विलियमसन को मिलाकर आने वाले IPL सीज़न में कुल 5 लोगों पर LSG के लिए बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। यह टीम अब एक मजबूत ‘रणनीतिक इकाई’ के रूप में काम करेगी:
- जस्टिन लैंगर: हेड कोच
- कार्ल क्रो: स्पिन बॉलिंग कोच (नए जुड़े)
- भरत अरुण: बॉलिंग कोच
- लांस क्लूजनर: असिस्टेंट कोच
- केन विलियमसन: रणनीतिक सलाहकार
केन विलियमसन की शांत कप्तानी और बेहतरीन क्रिकेटिंग ब्रेन LSG को बड़े मैचों में सही फैसले लेने और दबाव को झेलने में मदद करेगा।
Read More: Congress Attacks Modi: ‘मोदी कमज़ोर PM, ट्रंप से डरे’, रूसी तेल खरीद पर कांग्रेस का PM मोदी पर हमला











