CG Police Transfer : छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के पदोन्नत अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। विभागीय पदोन्नति एवं छानबीन समिति की अनुशंसा के आधार पर जारी आदेश के अनुसार उप पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा) और सहायक सेनानी संवर्ग के कुल 15 अधिकारियों का प्रशासनिक आधार पर तबादला एवं पदस्थापना की गई है। उप पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा) के पद पर सविता सिंह परिहार को भिलाई तथा अरनोल्ड संतरी बड़ा को बिलासपुर पदस्थ किया गया है। वहीं विभिन्न वाहिनियों, एसटीएफ, पीटीएस और विशेष शाखा में पदस्थ सहायक सेनानियों की भी नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।















