Ambikapur News : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, सरगुजा के तीन शिक्षक होंगे राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित

Ambikapur News : शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर सरगुजा जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले तीन शिक्षकों का 15 जुलाई को रायपुर में आयोजित “स्व. श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह-2026” में सम्मान किया जाएगा। देशभर से प्राप्त सैकड़ों आवेदनों में कठोर चयन प्रक्रिया के बाद इन शिक्षकों का चयन हुआ है। यह उपलब्धि न केवल जिले के लिए गौरव का विषय है, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनके समर्पण का भी प्रमाण है।

ads

राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत द्वारा आयोजित यह सम्मान समारोह 15 जुलाई 2026 (बुधवार) शाम 5 बजे विमतारा, मधु पिल्ले चौक, शांति नगर, रायपुर में आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं शिक्षाविद् डॉ. हिमांशु द्विवेदी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एन.आर. स्टील रायगढ़ के संस्थापक एवं समाजसेवी संजय अग्रवाल करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. चितरंजन कर, पूर्व विभागाध्यक्ष (भाषा विज्ञान), पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय एवं राजभाषा हिंदी सलाहकार, रेल मंत्रालय तथा डॉ. पूर्णानंद मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत उपस्थित रहेंगे।

Adst

संस्था के अनुसार इस वर्ष देशभर से लगभग 700 आवेदन प्राप्त हुए थे। राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों के उच्चस्तरीय पैनल ने सभी आवेदनों का गहन अध्ययन, मूल्यांकन और सत्यापन कर निर्धारित मानकों के आधार पर अंतिम चयन किया। निष्पक्ष एवं गुणवत्ता आधारित प्रक्रिया के बाद विभिन्न राज्यों से 250 शिक्षकों को राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुना गया।

सरगुजा जिले से सम्मानित होने वाले शिक्षकों में विपिन बिहारी गहवई, व्याख्याता, हाई स्कूल फुलचुही, परमेश्वरी कवर, व्याख्याता, जजगी और डॉ. सुनील कुमार यादव, सहायक शिक्षक, पेड़रखी शामिल हैं। इनमें विपिन बिहारी गहवई ने माहवारी प्रबंधन एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है, जबकि डॉ. सुनील कुमार यादव और परमेश्वरी कवर ने नवाचारी शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

संस्था ने बताया कि यह सम्मान केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि शिक्षा में उत्कृष्टता, नवाचार, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित शिक्षकों का राष्ट्रीय अभिनंदन है। चयनित शिक्षकों ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बाल-केंद्रित गतिविधियों, डिजिटल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, नैतिक मूल्यों के विकास और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

यह समारोह स्वर्गीय श्री हरिवंश मिश्र, भूतपूर्व प्रधानपाठक की पुण्य स्मृति को समर्पित है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा, अनुशासन, संस्कार और समाज सेवा को समर्पित किया।

संस्था के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि यह आयोजन देशभर के शिक्षकों को एक साझा मंच प्रदान करेगा, जहां शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और प्रेरणादायक कार्यों का आदान-प्रदान होगा। उन्होंने सभी शिक्षकों, शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से समारोह में सहभागिता कर इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि “जब एक शिक्षक सम्मानित होता है, तब केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरी शिक्षा व्यवस्था, उसके विद्यार्थी और समाज का भविष्य सम्मानित होता है।”

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.