Balrampur News : 16 करोड़ के गांजा तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, उड़ीसा के 4 और आरोपी गिरफ्तार; अब तक 9 तस्कर सलाखों के पीछे

Balrampur News : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बलरामपुर पुलिस और एसटीएफ भुवनेश्वर (उड़ीसा) की संयुक्त एंड-टू-एंड कार्रवाई में करीब 16 करोड़ रुपये मूल्य के 3139.570 किलोग्राम गांजा की तस्करी से जुड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए उड़ीसा के चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले इसी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से गांजा तस्करी के संगठित नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

ads

पुलिस के अनुसार थाना बसंतपुर क्षेत्र में दर्ज दो अलग-अलग मामलों की गहन विवेचना के दौरान यह बड़ी सफलता मिली। पहला मामला 29 दिसंबर 2025 का है, जब पुलिस ने टाटा ट्रक में नारियल की भूसी के भीतर छिपाकर उड़ीसा से राजस्थान ले जाए जा रहे 1198.460 किलोग्राम गांजा को जब्त किया था। उस समय तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रक भी जब्त किया गया था।

Adst

दूसरा मामला 11 जून 2026 का है, जिसमें टाटा ट्रक क्रमांक RJ14GU9078 से 1941.110 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इस कार्रवाई में आरोपी लोकेश शर्मा और आमीश अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। दोनों मामलों में कुल 3139.570 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 16 करोड़ रुपये है, बरामद किया गया।

जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपी लोकेश शर्मा से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि ट्रकों में गांजा उड़ीसा के सोनपुर स्थित लोपा ढाबा के पास स्थानीय तस्करों द्वारा पिकअप वाहनों से लाकर लोड किया जाता था। ट्रकों की निगरानी जीपीएस लोकेशन के माध्यम से की जाती थी और जांगी ऐप के जरिए तस्करों के बीच संपर्क बना रहता था।

इसी दौरान एसटीएफ भुवनेश्वर ने 24 जून 2026 को कंधमाल जिले से निलाम्बर कंहार को 191.300 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने थाना बसंतपुर के दोनों मामलों में शामिल चार अन्य तस्करों के नाम उजागर किए।

इसके बाद बलरामपुर पुलिस ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर चारों आरोपियों से पूछताछ और पहचान परेड कराई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पहले से गिरफ्तार लोकेश शर्मा और आमीश अंसारी ने की तथा चारों आरोपियों ने भी ट्रकों में गांजा लोड करने में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली।

गिरफ्तार आरोपियों में दुर्वाशा साहु (46), टिकरापाड़ा, जिला बौध, उड़ीसा, सुबुधी साहु (40), बड़छापपाली, जिला बौध, उड़ीसा, अरुण कुमार राणा (34), टिकरापाड़ा, जिला बौध, उड़ीसा और प्रकाश खटुआ (35), बड़छापपाली, जिला बौध, उड़ीसा शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे नेटवर्क के खिलाफ आगे भी कड़ी एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.