मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट ने अग्निवीरों को आरक्षण देने के प्रस्ताव और उर्वरक समिति के गठन को मंजूरी दी। इन निर्णयों को युवाओं और कृषि क्षेत्र के लिए अहम माना जा रहा है। आखिर इन फैसलों का प्रदेश पर क्या असर पड़ेगा और किन वर्गों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा, जानिए पूरी रिपोर्ट।

















