Ambikapur News : युवाओं को ई-सिगरेट बेच रहा था पान कॉर्नर संचालक, पुलिस ने दबिश देकर किया गिरफ्तार

Ambikapur News : सरगुजा पुलिस ने युवाओं में तेजी से बढ़ रही ई-सिगरेट (वेप) की लत पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गांधीनगर थाना क्षेत्र के एक पान कॉर्नर संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की दुकान पर छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट के साथ नकदी भी बरामद हुई। जब्त सामग्री और नकदी की कुल कीमत करीब 55 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट प्रतिषेध अधिनियम, 2019 तथा बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

ads

पुलिस के अनुसार, डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में गांधीनगर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बनारस रोड स्थित आयुषी डेली नीड्स (पान कॉर्नर) का संचालक प्रतिबंधित ई-सिगरेट का अवैध भंडारण और बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दुकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान दुकान से 35 नग इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट तथा 3 हजार रुपये नगद बरामद किए गए। आरोपी प्रांशु केसरी (24 वर्ष) निवासी गांधीनगर से संबंधित दस्तावेज और लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका।

Adst

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट प्रतिषेध अधिनियम, 2019 की धारा 7 एवं 8 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की विवेचना जारी है।

एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल ने जिले के स्कूल-कॉलेजों के प्राचार्यों, संचालकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों से ई-सिगरेट के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ई-सिगरेट और फ्लेवर लिक्विड की लत युवाओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन रही है। नशे के खिलाफ समाज की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि प्रतिबंधित नशे से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी कंट्रोल रूम नंबर 9479193599 या डायल 112 पर दें।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, उप निरीक्षक दिलीप दुबे, प्रशिक्षु उप निरीक्षक भारतीय मार्कण्डेय, सहायक उप निरीक्षक विवेक चंद्राकर और वरदान लकड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.