Ambikapur News : कलेक्टर एवं एसएसपी ने प्लेस ऑफ सेफ्टी का किया संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर अधीक्षक को निलंबित करने निर्देश

Ambikapur News : कलेक्टर अजीत वसंत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को अंबिकापुर में शासकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी संस्था बालक का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया।

ads

कलेक्टर वसंत ने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता को भवन की खिड़कियों का आकार सुरक्षा की दृष्टि से छोटा करने, चारदीवारी के ऊपरी हिस्से में लगी ग्रिल को और अधिक मजबूत बनाने तथा भवन का बारीकी से अवलोकन कर सभी आवश्यक सुरक्षा संबंधी कार्य तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

Adst

उन्होंने निरीक्षण के दौरान निवासरत बालकों की मानसिक स्थिति का आकलन कर आवश्यकतानुसार मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग उपलब्ध कराने साथ ही जो बच्चे आदतन बार बार सम्प्रेक्षण गृह से भाग रहे हैं उन्हें अन्य जिलों में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए। कलेक्टर वसंत ने सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर संस्था के अधीक्षक को निलंबित करने के निर्देश दिए।

वहीं एसएसपी अग्रवाल ने संस्था में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का ऑडिट कराने तथा प्लेस ऑफ सेफ्टी बालक एवं बाल संप्रेक्षण गृह बालक दोनों संस्थाओं का सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश दिए। इसके पश्चात कलेक्टर एवं एसपी ने बाल संप्रेक्षण गृह बालक का भी निरीक्षण किया। भवन का अवलोकन करने के बाद ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता को तत्काल मरम्मत एवं निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.