Ambikapur News : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी पर सरगुजा पुलिस की सख्ती, लाइसेंसी बंदूक जब्त; संपत्ति कुर्की की तैयारी

Ambikapur News : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी पर सरगुजा पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इसी बीच पुलिस ने आरोपी के नाम से जारी 12 बोर डीबीबीएल लाइसेंसी बंदूक और उसका लाइसेंस जब्त कर लिया है। वहीं आरोपी की चल-अचल संपत्ति की जानकारी राजस्व विभाग से प्राप्त कर उसकी कुर्की की दिशा में भी वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना के लिए पहले ही 5 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।

ads

दुष्कर्म के बाद से फरार है आरोपी

मामला थाना कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक अपराध क्रमांक 504/2026 में आरोपी तरुण जायसवाल निवासी ग्राम भफौली के खिलाफ धारा 65(1) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज है। आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसके बाद से फरार चल रहा है। घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भापुसे) के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है।

Adst

गिरफ्तारी के लिए 5 हजार रुपये का इनाम

फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। आरोपी के संबंध में ऐसी सार्थक सूचना देने वाले व्यक्ति, जिससे उसकी गिरफ्तारी संभव हो सके अथवा गिरफ्तारी कराने में सहयोग मिले, उसे 5 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। पुलिस टीम आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है और उसके जल्द गिरफ्तार होने का दावा किया गया है।

आरोपी की लाइसेंसी बंदूक पुलिस ने की जब्त

पुलिस के अनुसार आरोपी के नाम पर पूर्व में 12 बोर डीबीबीएल बंदूक का लाइसेंस जारी किया गया था। आपराधिक प्रकरण दर्ज होने और मामले की विवेचना प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस की ओर से शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की अनुशंसा की गई थी।

इसी कार्रवाई के बाद थाना कोतवाली पुलिस टीम ने आरोपी के घर से उसके परिजनों द्वारा मौके पर प्रस्तुत की गई 12 बोर डीबीबीएल बंदूक और लाइसेंस को जब्त कर लिया है।

Adst

चल-अचल संपत्ति की कुर्की की तैयारी

आरोपी की लगातार फरारी और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अब उसकी संपत्ति को लेकर भी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस टीम ने राजस्व विभाग से आरोपी की चल एवं अचल संपत्ति की जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू की है।

इसके साथ ही ग्राम भफौली में आरोपी द्वारा कथित रूप से अतिक्रमण की गई भूमि का मौका सत्यापन कराए जाने के लिए भी संबंधित विभाग को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है। संपत्ति कुर्की को लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

शरण देने वालों पर भी होगी कार्रवाई

सरगुजा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आरोपी को गिरफ्तारी से बचाने के लिए किसी भी व्यक्ति द्वारा शरण देने या उसकी मदद करने की कोशिश की गई तो उसके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ऐसे लोगों पर भी नजर रख रही है, जो आरोपी को छिपाने या फरार रहने में मदद कर सकते हैं।

पुलिस की विशेष टीम आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों ने टीम को आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.