Happy Friendship Day 2026 Wishes Quotes: आज फ्रेंडशिप डे है और यह हर साल अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है. दोस्ती एक ऐसा रिश्ता माना जाता है जो जिंदगी के हर उतार-चढ़ाव और बदलते पढ़ाव में साथ खड़ा रहता है. हंसी के ठहाकों से लेकर मुश्किल वक्त की तसल्ली तक, हर मोड़ पर दोस्त ही एक वो सहारा है जो जिंदगी के सफर को काफी आसान बना देता है. फ्रेंडशिप डे अपने दोस्त को धन्यवाद और खास महसूस कराने का मौका देता है. ऐसे में किसी को स्पेशल फील कराने के लिए शब्द ही काफी होते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपके लिए कुछ मैसेज, शायरी लेकर आए हैं, जिनके जरिए आप अपने दोस्तों को फ्रेंडशिप डे विश कर सकते हैं.

1. जिंदगी गुजर जाए पर दोस्ती कम न हो
याद हमें रखना चाहे पास हम न हों,
कयामत तक चलता रहे ये दोस्ताना हमारा
दुआ करें कि कभी ये रिश्ता खत्म न हो.
हैपी फ्रेंडशिप डे दोस्त

2. आसमान में निगाहें हो तेरी,
मंजिले कदम चुमे तेरी,
आज दिन है दोस्ती का
तु सदा खुश रहे ये दुआ है मेरी.
हैपी फ्रेंडशिप डे
3.हम वो नहीं जो तुम्हें गम में छोड़ देंगे,
हम वो नहीं जो तुमसे नाता तोड़ देंगे,
हम तो वो हैं जो तुम्हारी सांसें बंद होने पर
अपनी सांसें तुमसे जोड़ देंगे.
हैपी फ्रेंडशिप डे
4. दोस्ती का रिश्ता अनमोल होता है
दोस्त दिल के सबसे करीब होता है,
सच्चा दोस्त मिलना आसान नहीं होता
मिल जाए तो जीवन भर साथ देता है,
हैपी फ्रेंडशिप डे

5. दोस्ती गजब की चीज होती है,
मगर ये भी बहुत कम लोगों को नसीब होती है.
जिनको मिलता है जिंदगी में दोस्त का साथ,
समझ लो कि जन्नत उनके बिल्कुल करीब होती है.
हैप्पी फ्रेंडशिप डे
6. कुछ सालों के बाद न जाने क्या समां होगा,
पता नहीं कौन सा दोस्त कहां होगा.
फिर मिलना हुआ तो मिलेंगे यादों में,
जैसे सूखे गुलाब मिलते हैं किताबों में.
हैप्पी फ्रेंडशिप डे
7. दोस्तों की दोस्ती में कभी कोई रूल नहीं होता है
और ये सिखाने के लिए, कोई स्कूल नहीं होता है!
Happy Friendship Day!
8. क्यूं मुश्किलों में साथ देते हैं दोस्त
क्यूं गम को बांट लेते हैं दोस्त,
न रिश्ता खून का न रिवाज से बंधा है,
फिर भी जिंदगी भर साथ देते हैं दोस्त!
Happy Friendship Day!
9. किस हद तक जाना है ये कौन जानता है,
किस मंजिल को पाना है ये कौन जानता है,
दोस्ती के दो पल जी भर के जी लो,
किस रोज बिछड़ जाना है ये कौन जानता है.
हैपी फ्रेंडशिप डे!
10. तेरी हंसी मेरी पहचान है,
तेरा साथ मेरी शान है
यूं ही मुस्कुराते रहना दोस्त,
तू मेरी जिंदगी की जान है
हैपी फ्रेंडशिप डे
11. दोस्ती का दीप यूं ही जलता रहे,
हर सपना तेरा पूरा होता रहे.
खुशियों से भर जाए जीवन तेरा,
हर दिन तेरा हंसता रहे.
हैपी फ्रेंडशिप डे
12. इश्क ने दोस्ती से एक दिन पूछ ही लिया
जब मैं यहां हूं तो तेरा क्या काम है?
तो दोस्ती ने मुस्कुराते हुए कहा
जहां तू नाकाम है वहां मेरा ही नाम है
Happy Friendship Day!
13. दोस्त बिना जिंदगी वीरान होती है
अकेले हर रात सुनसान होती है
जीवन में एक प्यारे से दोस्त का होना जरूरी है
क्योंकि उसकी दुआ से ही हर मुश्किल आसान होती है
Happy Friendship Day!
14. एक जैसे दोस्त सारे नहीं होते
कुछ हमारे होकर भी हमारे नहीं होते
आपसे दोस्ती करने के बाद महसूस हुआ
कौन कहता है तारे जमीन पर नहीं होते।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
15. जब सुकून नहीं मिलती इश्क की बस्ती में
तब खो जाता हूं यारों की मस्ती में !
हैप्पी फ्रेंडशिप डे यारों!
Read More : Plum Gardening Tips: गमले में ऐसे उगाएं आलू बुखारा, घर बैठे मिलेगा स्वादिष्ट फल











