Surajpur News : लाइफलाइन एक्सप्रेस की व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत कर्मियों से कथित मारपीट, अपर कलेक्टर पर गंभीर आरोप

नगर पंचायत के कर्मचारियों ने सूरजपुर के अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा पर कथित तौर पर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Surajpur News : सुरजपुर जिले के विश्रामपुर रेलवे स्टेशन में इन दिनों लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने पहुंची विश्व की पहली हॉस्पिटल ट्रेन लाइफलाइन एक्सप्रेस के संचालन के बीच व्यवस्था को लेकर विवाद सामने आया है। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने सूरजपुर के अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा पर कथित तौर पर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि लाइफलाइन एक्सप्रेस के लिए सड़क तैयार कराने के दौरान अधिकारी ने उनके साथ हाथ-पैर से मारपीट की और विरोध करने पर पत्थर उठाकर मारने की कोशिश की। मामले को लेकर विश्रामपुर थाने में लिखित शिकायत दी गई है, जिसके बाद नगर पंचायत कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है।

ads
Adst

नगर पंचायत कर्मचारियों के अनुसार, विश्रामपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर 16 अगस्त से लाइफलाइन एक्सप्रेस के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर शुरू हुआ है। शिविर 5 सितंबर 2026 तक चलेगा। यहां आने वाले मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा को देखते हुए नगर पंचायत की ओर से सड़क एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने का काम कराया जा रहा था।

Adst

आरोप है कि इसी दौरान व्यवस्था को लेकर अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा मौके पर पहुंचे और नगर पंचायत कर्मचारियों से विवाद हो गया। कर्मचारियों का आरोप है कि बातचीत के दौरान अधिकारी ने कथित रूप से उनके साथ मारपीट की। कर्मचारियों के मुताबिक उन्हें गड्ढा खोदकर दफनाने और जेसीबी चलाने तक की धमकी दी गई। विरोध करने पर हाथ-पैर से मारपीट करने तथा पत्थर उठाकर मारने का भी आरोप लगाया गया है।

नगर पंचायत कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के दौरान एक कर्मचारी का मोबाइल फोन छीन लिया गया और उसे तोड़ दिया गया। घटना के बाद कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई है। कर्मचारियों ने पूरे मामले की लिखित शिकायत विश्रामपुर थाना में देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने की भी तैयारी की जा रही है।

जांच के बाद सामने आएगी वास्तविकता

नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा लगाए गए आरोप फिलहाल शिकायत और कर्मचारियों के बयान पर आधारित हैं। घटना के संबंध में पुलिस शिकायत की गई है। ऐसे में मामले की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि विवाद की वास्तविक स्थिति क्या थी और लगाए गए आरोपों में कितनी सत्यता है। वहीं, लगाए गए आरोपों को लेकर अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा ने कहा कि काम को लेकर थोड़ी सख्ती बरती गई है जिसका परिणाम ये बेबुनियाद के आरोप हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई भी घटना नहीं घटी है।

Adst

नगर पंचायत कर्मचारियों का कहना है कि जनहित में लाइफलाइन एक्सप्रेस के लिए व्यवस्था तैयार करने के दौरान उनके साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। कर्मचारियों ने निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।

लाइफलाइन एक्सप्रेस में मिल रही निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं

गौरतलब है कि इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित लाइफलाइन एक्सप्रेस इन दिनों सूरजपुर जिले के विश्रामपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी है। 16 अगस्त से 5 सितंबर 2026 तक चलने वाले इस स्वास्थ्य शिविर में जरूरतमंद लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिविर का ओपीडी समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित है।

लाइफलाइन एक्सप्रेस को विश्व की पहली हॉस्पिटल ट्रेन के रूप में जाना जाता है। इसके माध्यम से दूर-दराज के क्षेत्रों में विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। विश्रामपुर में आयोजित शिविर को लेकर भी क्षेत्र के लोगों में उत्साह है और बड़ी संख्या में लोग उपचार एवं स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंच रहे हैं।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.