अंबिकापुर के प्रसिद्ध तबला वादक नासिर खान को छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग ने तीन दशक से अधिक की साधना के लिए ‘ए’ ग्रेड प्रदान किया।
अंबिकापुर के प्रसिद्ध तबला वादक नासिर खान को छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग ने तीन दशक से अधिक की साधना के लिए ‘ए’ ग्रेड प्रदान किया।

Ambikapur News : सरगुजा के प्रसिद्ध तबला वादक और संगीत साधक जनाब नासिर खान को छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग ने अपने आर्टिस्ट ग्रेडेशन पैनल में ‘ए’ ग्रेड प्रदान किया है। तीन दशक से अधिक समय से संगीत के क्षेत्र में सक्रिय नासिर खान की इस उपलब्धि को उनके निरंतर कला साधना और योगदान की महत्वपूर्ण पहचान माना जा रहा है।


हाल ही में रायपुर में संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित ‘रंग तरंग महोत्सव’ में नासिर खान ने तबला वादन की प्रस्तुति दी। उनके वादन को संगीत रसिकों ने सराहा। इस प्रस्तुति के बाद उन्हें संस्कृति विभाग के आर्टिस्ट ग्रेडेशन पैनल में ‘ए’ श्रेणी में स्थान मिला।

नासिर खान का संबंध प्रतिष्ठित संगीत परिवार से है। उनके पिता आकाशवाणी के संगीत विभाग में वरिष्ठ कलाकार रहे हैं, जबकि उनके नाना देश के प्रसिद्ध तबला वादक थे। उन्होंने पंडित रविशंकर, उस्ताद अल्ला रक्खा खान, उस्ताद विलायत खान, उस्ताद अब्दुल हलीम जाफर खान और उस्ताद राशिद खान सहित कई दिग्गज कलाकारों के साथ प्रस्तुति दी थी।
पारिवारिक संगीत विरासत को आगे बढ़ाते हुए नासिर खान ने अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने प्रदेश के अलावा देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों पर तबला वादन किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध गजल गायक उस्ताद गुलाम अली खान, पद्मश्री उस्ताद अहमद हुसैन और उस्ताद मोहम्मद हुसैन समेत कई कलाकारों के साथ भी उन्होंने संगत की है।
नासिर खान करीब 30 वर्षों से आकाशवाणी और दूरदर्शन के माध्यम से अपनी कला प्रस्तुत करते आ रहे हैं। मंचीय प्रस्तुतियों के साथ उन्होंने संगीत की नई पीढ़ी को तैयार करने में भी योगदान दिया है। उनके कई शिष्य आज प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं।

नासिर खान को ‘ए’ ग्रेड मिलने पर सरगुजा के कलाकारों और संगीत प्रेमियों ने खुशी जताई है। कला प्रेमियों का कहना है कि लंबे समय से संगीत साधना और मंचीय योगदान को देखते हुए उन्हें आगामी राज्य अलंकरण समारोह में सम्मानित किया जाना चाहिए।
सरगुजा के संगीत प्रेमियों ने संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल से नासिर खान को राज्य अलंकरण से सम्मानित करने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि यह सम्मान नासिर खान के साथ-साथ सरगुजा की सांस्कृतिक पहचान और यहां के कलाकारों के लिए भी प्रोत्साहन होगा।


© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company.
Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.
