छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य शासन ने 25 चिकित्सा अधिकारियों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों के तबादले किए। सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर में भी महत्वपूर्ण पदों पर नई पदस्थापना।
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य शासन ने 25 चिकित्सा अधिकारियों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों के तबादले किए। सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर में भी महत्वपूर्ण पदों पर नई पदस्थापना।

Transfer Order : छत्तीसगढ़ शासन ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर से 17 सितंबर 2026 को जारी आदेश के तहत 25 चिकित्सा अधिकारियों एवं चिकित्सा विशेषज्ञों का प्रशासनिक आधार पर तबादला किया गया है। राज्य शासन ने इन अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना से स्थानांतरित कर अलग-अलग जिलों और स्वास्थ्य संस्थानों में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इनमें कई अधिकारियों को CMHO, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक और संभागीय संयुक्त संचालक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर पदस्थ किया गया है।


राज्य शासन के आदेश के अनुसार डॉ. आई. नागेश्वर राव, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी CMHO महासमुंद को उप संचालक, राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान रायपुर पदस्थ किया गया है। वहीं डॉ. रामकेश्वर सिंह कुशवाहा को प्रभारी CMHO सुकमा और डॉ. भुवन विजय कुर्रे को प्रभारी CMHO महासमुंद की जिम्मेदारी दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग के इस फेरबदल में सरगुजा संभाग में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। डॉ. जगसाय सिंह सरुता को प्रभारी CMHO सरगुजा बनाया गया है, जबकि डॉ. प्रेम सिंह मार्को को कोरिया जिले के सोनहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ किया गया है। डॉ. प्रशांत सिंह को प्रभारी CMHO सूरजपुर तथा डॉ. कपिल देव पैंकरा को संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं, सरगुजा संभाग की जिम्मेदारी दी गई है।



बलरामपुर में डॉ. शशांक गुप्ता और डॉ. रामप्रसाद तिकीं की पदस्थापना बदली गई है। डॉ. शशांक गुप्ता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर तथा डॉ. रामप्रसाद तिकीं को प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बलरामपुर पदस्थ किया गया है।


इसके अलावा दंतेवाड़ा, बेमेतरा, धमतरी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मुंगेली, बिलासपुर, कबीरधाम और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर सहित अन्य जिलों में भी अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यंत प्रभावी रहेंगे।


© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company.
Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.
