प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा ने उनके राजनीतिक सफर और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा ने उनके राजनीतिक सफर और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा।

Ambikapur News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा सरगुजा संभाग की ओर से पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। होटल पर्पल आर्किड में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदेशवासियों की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 से गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई जनसेवा की यात्रा आज देश के प्रधानमंत्री के रूप में निरंतर आगे बढ़ रही है।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण को प्राथमिकता दी गई। केंद्र सरकार के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

राजेश अग्रवाल ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना और किसान सम्मान निधि से गरीब, किसान, महिला और ग्रामीण परिवारों को लाभ मिला है।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में 41 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल पहुंचाने का काम हुआ है। वहीं 25 लाख से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिलने की जानकारी भी उन्होंने दी।
प्रधानमंत्री आवास योजना की उपलब्धियां गिनाते हुए मंत्री ने कहा कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर पक्के मकानों का निर्माण कराया गया है। वर्ष 2025 में 3.51 लाख आवासों के गृह प्रवेश और 3 लाख हितग्राहियों के लिए 1,200 करोड़ रुपये की किश्त जारी किए जाने का भी उन्होंने उल्लेख किया।

मंत्री अग्रवाल ने जनजातीय क्षेत्रों में विकास कार्यों, पीवीटीजी परिवारों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने, वन धन केंद्रों, स्वास्थ्य और शिक्षा के विस्तार की जानकारी दी। उन्होंने बस्तर में जारी विकास गतिविधियों के साथ सड़क, रेल, बिजली, औद्योगिक क्षेत्र, फार्मास्यूटिकल पार्क और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रही परियोजनाओं का भी उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में छत्तीसगढ़ में 14,260 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ।
राजेश अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा काल के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर चित्रकला, रंगोली और भाषण प्रतियोगिताओं के साथ जल एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, जिला महामंत्री विनोद हर्ष एवं अरुणा सिंह, पार्षद आलोक दुबे, विवेक दुबे, राजकुमार बंसल, जिला संवाद प्रमुख रूपेश दुबे सहित भाजपा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company.
Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.
