Rahul-Priyanka FIR: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। दोनों नेताओं के खिलाफ यह कार्रवाई उस घटनाक्रम को लेकर हुई है, जिसमें वे चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च के दौरान आकाशवाणी भवन परिसर में प्रवेश कर गए थे।
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ था मार्च
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च निकाला था। यह प्रदर्शन चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर किया गया। मार्च के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की।
आकाशवाणी भवन में प्रवेश का आरोप
पुलिस के मुताबिक, मार्च के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आकाशवाणी भवन परिसर के अंदर चले गए। इसके बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। मामले में दिल्ली पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस और विपक्ष की ओर से प्रतिक्रिया सामने आ सकती है।
विपक्ष और पुलिस के बीच बढ़ा विवाद
आकाशवाणी भवन के पास हुए इस घटनाक्रम के बाद विपक्ष और पुलिस के बीच तनाव बढ़ गया। विपक्षी नेताओं का आरोप है कि वे चुनावी पारदर्शिता और मतदाता अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाने के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आधार पर कार्रवाई की है।
राजनीतिक टकराव के बीच FIR
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआईआर ऐसे समय में दर्ज हुई है, जब चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष और सरकार के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज है। अब इस पुलिस कार्रवाई के बाद मामला और तूल पकड़ सकता है।
Upadte की जा रही है।…..