सरगुजा में सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखने नागरिक सुरक्षा मंच 8 अक्टूबर को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगा। सोशल मीडिया की आपत्तिजनक गतिविधियों पर कार्रवाई की मांग।
सरगुजा में सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखने नागरिक सुरक्षा मंच 8 अक्टूबर को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगा। सोशल मीडिया की आपत्तिजनक गतिविधियों पर कार्रवाई की मांग।

Ambikapur News : सरगुजा में सामाजिक सौहार्द, भाईचारा और शांति का माहौल बनाए रखने को लेकर नागरिक सुरक्षा मंच ने पहल की है। शहर के विभिन्न धर्मों और समाजों के गणमान्य नागरिकों की बैठक में जिले में सामाजिक समरसता मजबूत करने और वैमनस्य फैलाने वाली गतिविधियों पर रोक लगाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक के बाद मंच ने 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को सुबह 11 बजे जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरगुजा की पहचान लंबे समय से शांतिपूर्ण सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के लिए रही है। ऐसे में जिले में आपसी भाईचारा और सामाजिक सद्भाव बनाए रखना सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि किसी भी माध्यम से समाज में तनाव, वैमनस्य या अशांति पैदा करने के प्रयासों को स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए।

नागरिक सुरक्षा मंच द्वारा जिला प्रशासन को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में सोशल मीडिया पर कथित तौर पर गाली-गलौज, अश्लील टिप्पणियां, अमर्यादित और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाले खातों एवं गतिविधियों की नियमानुसार जांच कराने की मांग की जाएगी। मंच का कहना है कि यदि ऐसी गतिविधियों से सामाजिक सौहार्द प्रभावित होता है या लोगों के बीच वैमनस्य पैदा करने की स्थिति बनती है, तो संबंधित मामलों में कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।
मंच ने प्रशासन से सोशल मीडिया पर सामने आने वाली ऐसी शिकायतों की गंभीरता से जांच कर उचित कदम उठाने की मांग करने की बात कही है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी आपत्तिजनक या विवादित सामग्री को आगे बढ़ाने से बचें और शांति एवं सद्भाव बनाए रखने में सहयोग करें।
नागरिक सुरक्षा मंच ने अंबिकापुर शहर सहित पूरे सरगुजा जिले के नागरिकों से 8 अक्टूबर को सुबह 11 बजे आयोजित ज्ञापन कार्यक्रम में शांतिपूर्ण तरीके से शामिल होने की अपील की है। मंच ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और अमन-चैन का संदेश देना है।


© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company.
Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.
