शोएब इकबाल इस्तीफा
AAP Setback: दिल्ली एमसीडी उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और सात बार के विधायक शोएब इकबाल ने रविवार देर शाम एक वीडियो संदेश जारी कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे AAP की विचारधारा और कामकाज से निराश और दुखी होकर यह फैसला ले रहे हैं।
शोएब इकबाल ने अपने वीडियो संदेश में आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता के लिए किए जाने वाले वादों को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि “पार्टी जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी, इसलिए मैं अब इस संगठन का हिस्सा नहीं रह सकता।” बताया जा रहा है कि उन्होंने औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा भी भेज दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, एमसीडी उपचुनाव में टिकट वितरण को लेकर शोएब इकबाल और उनके परिवार में नाराज़गी थी। पार्टी ने मटिया महल क्षेत्र की सीट पर उम्मीदवार का ऐलान शोएब और उनके बेटे आले इकबाल से सलाह-मशविरा किए बिना कर दिया। इस फैसले से नाखुश होकर शोएब ने इस्तीफा देने का निर्णय लिया।
गौरतलब है कि शोएब इकबाल का परिवार पुरानी दिल्ली की राजनीति में प्रभावशाली रहा है। शोएब इकबाल सात बार विधायक रह चुके हैं, जबकि उनके बेटे आले मोहम्मद इकबाल इस समय आम आदमी पार्टी से विधायक हैं। आले इससे पहले चांदनी महल वार्ड से पार्षद और डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में शोएब इकबाल ने AAP के टिकट पर मटिया महल सीट जीती थी, लेकिन 2025 के चुनाव के लिए पार्टी ने बेटे आले को उम्मीदवार बनाया।
शोएब इकबाल के इस्तीफे के बाद AAP की दिल्ली इकाई में हलचल मच गई है। खासकर पुरानी दिल्ली और मुस्लिम बहुल इलाकों में, जहां इकबाल परिवार का मजबूत जनाधार है, इस कदम से पार्टी की स्थिति पर असर पड़ सकता है।
फिलहाल, AAP हाईकमान ने इस मामले पर चुप्पी साधी हुई है। पार्टी के किसी बड़े नेता की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, वरिष्ठ नेता शोएब इकबाल को मनाने की कोशिश में जुटे हैं और कई नेताओं ने उनसे फोन पर बातचीत भी की है।
एमसीडी उपचुनाव से ठीक पहले शोएब इकबाल का पार्टी छोड़ना आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि पार्टी इस नाराज़गी को कैसे संभालती है और आगामी चुनावों में इसका कितना असर पड़ता है।
Read More : Bangladesh Politics: यूनुस-क्लिंटन पर तख्तापलट का दावा! बांग्लादेश में किसने किया ये बड़ा खुलासा?
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और निर्णायक चरण के मतदान…
Shah Rukh Khan : बॉलीवुड के 'किंग खान' यानी शाहरुख खान की लोकप्रियता भौगोलिक सीमाओं…
LPG Rules : यदि आपके रसोई घर में भी एलपीजी (LPG) सिलेंडर का उपयोग होता…
Trump Cuba Strike : दुनिया इस समय पहले से ही ईरान और इजरायल के बीच…
Riyan Parag Vaping : आईपीएल 2026 के सीजन में मैदान पर रोमांच तो भरपूर है,…
Bhooth Bangla : बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म 'भूत बंगला' बॉक्स…
This website uses cookies.