अंबिकापुर @thetarget365 जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में सरगुजा पुलिस द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य निचली बस्तियों, किरायेदारों और अंदरूनी कॉलोनियों में निवासरत बाहरी व्यक्तियों की पहचान कर, अवैध प्रवासियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करना है।
इसी क्रम में आज थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के श्रीगढ़, नवागढ़, तकिया समेत अन्य संभावित स्थानों में 04 अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर जांच की गई। करीब 20 से अधिक पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिलकर लगभग 150 घरों में रह रहे 400 से अधिक व्यक्तियों के पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड आदि की विधिवत जांच की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अग्रवाल ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया है कि बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन एवं संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए, जिससे जिले में मजबूत कानून व्यवस्था कायम रह सके और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
इस अभियान में थाना प्रभारी कोतवाली मनीष सिंह परिहार सहित सउनि विनय सिंह, अभिषेक दुबे, देवनारायण यादव, मनोज सिंह, प्रआर रजनीकांत मिश्रा, सदरक लकड़ा, शत्रुधन सिंह, सुशांत यादव, अमरेश दास, ओमप्रकाश गुप्ता, एहसान फिरदौसी, सियम्बर, श्याम कुमार, जगेश्वर तिर्की, अमरेश सिंह, सैनिक दशरथ गुप्ता तथा थाना गांधीनगर से सउनि विपिन तिवारी, आरक्षक बृजेश राय, पवन यादव, प्रेमचंद राजवाड़े एवं महिला आरक्षक त्रिलोचनी राजवाड़े सक्रिय रूप से शामिल रहे।
Bengal Judiciary Crisis: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से कानून-व्यवस्था को शर्मसार करने वाली एक…
Iran-US Crisis: ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध की बढ़ती पदचापों के बीच ईरानी राष्ट्रपति…
Gold Silver Price Crash: वैश्विक भू-राजनीतिक अस्थिरता और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच…
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य…
Ladki Bahin Yojana Update: महाराष्ट्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी 'माझी लाड़की बहिन योजना' को लेकर…
Ramayana First Look: भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे प्रतीक्षित मानी जा रही फिल्म 'रामायण'…
This website uses cookies.