Raigarh Professor: जिले के बरमकेला स्थित सरकारी कॉलेज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां जियोलॉजी विभाग के 50 वर्षीय प्रोफेसर माधव कुमार भोय पर कॉलेज की एमएससी छात्रा को कैंपस में सरेआम चूमने (Kiss करने) का आरोप लगा है। प्रोफेसर की इस शर्मनाक हरकत को वहां मौजूद छात्रों ने देख लिया, जिसके बाद कॉलेज में हंगामा मच गया।मामले की जानकारी छात्रा के परिजनों तक पहुंची तो वे तुरंत कॉलेज पहुंचे और आरोपी प्रोफेसर की कॉलज परिसर में ही पिटाई कर दी। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान कॉलेज प्रशासन बीच-बचाव की भूमिका में नजर आया और अब तक आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित एमएससी छात्रा ने प्रोफेसर पर क्लास के दौरान अशोभनीय व्यवहार करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रोफेसर लंबे समय से छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार कर रहा था। घटना के समय कॉलेज परिसर में मौजूद कुछ छात्रों ने पूरी घटना को अपनी आंखों से देखा और इसकी चर्चा पूरे कॉलेज में फैल गई।छात्रा के परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने कॉलेज पहुंचकर आरोपी प्रोफेसर की जमकर पिटाई कर दी।
घटना के बाद कॉलेज प्रबंधन ने मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन अब तक कोई आधिकारिक शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं कराई गई है। प्रशासन की निष्क्रियता को लेकर छात्रों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है।स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी कॉलेज प्राचार्य से आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सूत्रों के अनुसार, कॉलेज प्रशासन ने मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम सामने नहीं आया है।
इस पूरे प्रकरण का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, खासकर व्हाट्सएप ग्रुप्स में तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोग और छात्र प्रोफेसर की हरकत की कड़ी निंदा कर रहे हैं और उसकी निलंबन एवं गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।फिलहाल पुलिस का कहना है कि चूंकि अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, इसलिए वे मामले में दखल नहीं दे पा रहे हैं। वहीं कॉलेज प्रशासन आंतरिक जांच के नाम पर मामले को दबाने की कोशिश में लगा हुआ है।यह शर्मनाक घटना एक बार फिर कॉलेज कैंपस में नैतिकता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।
Trump Iran statement: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
IndiGo Airfare Hike: देश की सबसे बड़ी और लोकप्रिय एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने हवाई…
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स…
Instagram: मेटा के लोकप्रिय फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' (Instagram) के यूजर्स के लिए…
IPL 2026 KKR Squad : आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले कोलकाता नाइट राइडर्स…
Strait of Hormuz: पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के बीच वैश्विक तेल संकट गहराता…
This website uses cookies.