Bihar Crime: पितरों को मोक्ष दिलाने वाले शहर गयाजी से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ बेखौफ अपराधियों ने दिन-दहाड़े एक 19 वर्षीय युवक को ताबड़तोड़ गोलियों से भून डाला। इस सनसनीखेज हत्या का LIVE वीडियो फुटेज सामने आया है, जिसमें अपराधियों के बुलंद हौसले और क्रूरता स्पष्ट दिखती है।
मामला गयाजी कोतवाली थाना क्षेत्र के बैरागी मोहल्ले का है। मृतक की पहचान बैरागी मोहल्ला निवासी उपेंद्र पासवान के पुत्र शुभम कुमार (19 वर्ष) के रूप में हुई है। यह पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि चार हथियारबंद अपराधी युवक के सामने खड़े होते हैं। बातचीत के दौरान ही, एक अपराधी पिस्टल तानकर शुभम को गोली मार देता है। पहली गोली लगते ही युवक जमीन पर गिर जाता है, जिसके बाद अपराधी एक-एक कर तीन और गोलियां उसके शरीर में उतार देते हैं और मौके से फरार हो जाते हैं। इस ताबड़तोड़ फायरिंग से घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई।
स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार, शुभम कुमार किसी काम से घर से बाहर निकला ही था कि घात लगाए अपराधियों ने उसे घेर लिया। मृतक के पिता उपेंद्र पासवान ने आरोप लगाया है कि मोहल्ले के ही एक युवक से उनका पिछले 5 वर्षों से विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी पुराने विवाद के चलते अपराधी को सुपारी देकर शुभम की हत्या करवाई गई है। इस घटना के बाद पूरे बैरागी मोहल्ले में दहशत का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि घटना के बाद तुरंत छापेमारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा, “आस-पास के CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई जा रही है और हर पहलू पर जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
यह LIVE मर्डर फुटेज एक बार फिर बिहार में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है, जहाँ अपराधी दिन के उजाले में भी बेखौफ होकर हत्या जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
Read More : Delhi Air Polution: प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर उठे सवाल, पूर्व नीति आयोग प्रमुख ने दी प्रतिक्रिया
Ambikapur Fire Incident : अंबिकापुर शहर के राम मंदिर रोड पर हुए भीषण अग्निकांड में…
Iran-US Crisis: ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रहे कूटनीतिक गतिरोध को…
Pawan Khera Bail : भारतीय राजनीति के गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है।…
LPG Price Hike: मई महीने की शुरुआत के साथ ही आम आदमी की रसोई पर…
Health Tips: ड्राई फ्रूट्स की दुनिया में मुनक्का एक ऐसा नाम है, जिसे आयुर्वेद में…
India-Bangladesh Row: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की हालिया टिप्पणियों ने भारत और बांग्लादेश…
This website uses cookies.