RG Kar Case: कोलकाता के चर्चित आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप-मर्डर मामले के दोषी संजय रॉय के परिवार से जुड़ी एक और दुखद और सनसनीखेज घटना सामने आई है। संजय रॉय की 11 वर्षीय भतीजी का शव सोमवार को भवानीपुर स्थित उसके घर में अलमारी के अंदर हैंगर से लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद मंगलवार को इलाके में तनाव भड़क गया, जब गुस्साई भीड़ ने बच्ची के पिता और सौतेली मां पर हमला कर दिया।
पुलिस के अनुसार, बच्ची की मौत के बाद उसके पिता भोला सिंह और सौतेली मां पूजा घर से भागने की कोशिश कर रहे थे। तभी पड़ोसियों ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। आक्रोशित लोगों ने भोला सिंह को जूतों से पीटा, जबकि सौतेली मां पूजा को बाल पकड़कर घसीटा और बेरहमी से पिटाई की।
स्थानीय लोगों ने दंपती पर बच्ची को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस मौके पर पहुँची और किसी तरह दंपती को बचाकर अलीपुर पुलिस थाने ले गई।
पड़ोसियों ने आरोप लगाया कि पिता और सौतेली मां अक्सर बच्ची को मारते-पीटते थे। एक पड़ोसी ने दावा किया कि बच्ची को अक्सर रात में, यहाँ तक कि देर रात 2 बजे भी घर से बाहर निकाल दिया जाता था, जिससे वह गहरे सदमे में थी। बच्ची की दादी ने तो यहाँ तक आरोप लगाया कि दंपती उसे बेल्ट से पीटते थे और उसका सिर दीवारों पर पटक देते थे।
पुलिस ने बताया कि भोला सिंह ने पहले संजय रॉय की बड़ी बहन बबीता से शादी की थी, जिसने आत्महत्या कर ली थी। मृतक बच्ची उनकी इकलौती संतान थी। बाद में भोला ने संजय की छोटी बहन पूजा से शादी कर ली।
पुलिस के मुताबिक, शव अलमारी में कपड़े के टुकड़े से लटका मिला, जिससे प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, पुलिस हत्या की संभावना से भी इनकार नहीं कर रही है। मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
गौरतलब है कि बच्ची का मामा, संजय रॉय, आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या का दोषी है, जिसे 20 जनवरी 2025 को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। इस नए मामले ने एक बार फिर पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
Read More : Bihar Crime: बिहार के गया में दिनदहाड़े युवक को 4 गोली मारी, CCTV फुटेज से दहला इलाका
Surguja Ration Protest : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के रजपुरीकला गांव में राशन वितरण में…
Press Freedom Index 2026: रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (RSF) द्वारा जारी की गई 2026 की वार्षिक…
Ambikapur Fire Incident : अंबिकापुर शहर के राम मंदिर रोड पर हुए भीषण अग्निकांड में…
Iran-US Crisis: ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रहे कूटनीतिक गतिरोध को…
Pawan Khera Bail : भारतीय राजनीति के गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है।…
LPG Price Hike: मई महीने की शुरुआत के साथ ही आम आदमी की रसोई पर…
This website uses cookies.