Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal (Today’s Horoscope) 17 November 2025: आज मार्गशीर्ष मास के कृष्णपक्ष की द्वदशी तिथि है और आज सोमवार के दिन चंद्रमा कन्या राशि में है, जिसके कारण आज मेष, वृषभ और धनु जैसी राशियों को पूरे दिन कामकाज में अनुकूलता बनी रहेगी. घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग मिलेगा लेकिन कर्क और कुंभ जैसी राशियों को आज अपने काम खूब सावधानी से करने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि उनके काम में कुछेक अड़चने आ सकती हैं और उनका व्यवहार उग्र हो सकता है. करियर-कारोबार से लेकर घर-परिवार तक के लिए आपका कैसा रहेगा दिन, जानने के लिए पढ़ें 17 नवंबर 2025, सोमवार का पूरा राशिफल.
आज 17 नवंबर, 2025 सोमवार के दिन कन्या राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में है. आपको शारीरिक और मानसिक रूप से ताजगी का अनुभव होगा. घर का वातावरण अच्छा रहेगा. आर्थिक लाभ के साथ-साथ व्यवसाय और नौकरी में संतोष का अनुभव करेंगे. सामाजिक दृष्टि से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. मित्रों और स्नेहीजनों का साथ पाकर आनंद की प्राप्ति होगी. वस्त्र-आभूषण की खरीदारी करने जा सकते हैं. आज सामाजिक कामों में आप व्यस्त रह सकते हैं. तनाव दूर होने से मन प्रसन्न होगा.
आज 17 नवंबर, 2025 सोमवार के दिन कन्या राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में है. आज आकस्मिक खर्च होने की संभावना है. विद्यार्थियों का पढ़ने-लिखने में ध्यान रहेगा. दोपहर के बाद घर-परिवार के लोगों के साथ आनंददायक समय गुजरेगा. कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. स्वास्थ्य में सुधार होगा. काम में सफलता से यश प्राप्त होगा. व्यापार में भागीदार का सहयोग मिलेगा. विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे. आज अधूरा पड़ा कोई काम पूरा होने से मन में प्रसन्नता होगी. बचपन के दोस्तों से मुलाकात या फोन पर बात हो सकती है.
आज 17 नवंबर, 2025 सोमवार के दिन कन्या राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में है. आज आप में ताजगी का अभाव रहेगा. कार्यस्थल पर आपके काम करने की गति कम रहेगी. व्यापार में भी आप मेहनत करेंगे, लेकिन ज्यादा लाभ की उम्मीद ना करें. पारिवारिक सदस्यों के साथ विवाद होने की भी आशंका रहेगी. जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद होने से मन अशांत रहेगा. स्थायी संपत्ति को लेकर आज आपके प्रयास सही दिशा में आगे नहीं बढ़ेंगे. आकस्मिक धन लाभ की संभावना रहेगी. किसी राजनीतिक और बौद्धिक चर्चा से आज दूर ही रहें.
RCB vs GT : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में गुरुवार को…
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद अब…
Kailash Kher Kedarnath : पवित्र चारधाम यात्रा के आगाज के साथ ही उत्तराखंड के हिमालयी…
Ambikapur News : शादी की खुशियां दरवाजे तक पहुंचीं ही थीं कि पुलिस की दस्तक…
Tomato Farming Profit : आज के दौर में खेती केवल पसीने बहाने का काम नहीं…
Ontario Owl Rescue : कनाडा के ओंटारियो प्रांत स्थित इनिसफिल शहर में उस वक्त हड़कंप…
This website uses cookies.