Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal (Today’s Horoscope) 26 November 2025: आज मार्गशीर्ष मास के शुक्लपक्ष की षष्ठी तिथि पर चंद्रमा मकर राशि में है, जिसके कारण आज वृषभ और कर्क जैसी राशियों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा. आज वृषभ राशि को आर्थिक लाभ तो वहीं कर्क राशि को नया सामान खरीदने का अवसर प्राप्त होगा. आज पूरे दिन इन राशियों के जीवन में शुभता बनी रहेगी, लेकिन मेष और मिथुन जैसी कुछ राशियों को आज थोड़ा सावधानी के साथ काम करने की आवश्यकता रहेगी. आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानने के लिए पढ़ें 26 नवंबर 2025, बुधवार का पूरा राशिफल.
चंद्रमा आज 26 नवंबर, 2025 बुधवार को मकर राशि में है. यह आपकी राशि से दसवें भाव में होगा. आज आप परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर घरेलू मामलों पर विचार विमर्श करेंगे. घर को नए सिरे से योजनाबद्ध करके आप उसे एक नया स्वरूप देंगे. ऑफिस में उच्च अधिकारियों के साथ सार्थक चर्चा होगी. माता से लाभ होने की संभावना है. अपने काम में सरकारी सहायता प्राप्त कर सकेंगे. दोपहर के बाद कार्यभार अधिक होने के कारण आपको थकान हो सकती है. इस दौरान आपको नकारात्मक विचार रखने से बचना होगा.
चंद्रमा आज 26 नवंबर, 2025 बुधवार को मकर राशि में है. यह आपकी राशि से नवें भाव में होगा. विदेश जाने के इच्छुक लोगों को कोई अवसर मिल सकता है. मित्रों और सगे-सम्बंधियों से अच्छे समाचार प्राप्त कर सकेंगे. व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकेगा. आप नई योजना पर काम शुरू कर पाएंगे. लंबी यात्रा हो सकती है. किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं. आध्यात्मिक क्षेत्र में प्रगति हो सकेगी. संतान की प्रगति से भी आप खुश रहेंगे. स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी दिक्कत दूर हो सकती है. कार्यस्थल पर आपके काम आसानी से पूरे होंगे.
चंद्रमा आज 26 नवंबर, 2025 बुधवार को मकर राशि में है. यह आपकी राशि से आठवें भाव में होगा. आपको अपने मिजाज को काबू में रखना पड़ेगा, ताकि कोई समस्या न हो. किसी से विवाद होने की आशंका बनी रहेगी. आज नौकरीपेशा लोग केवल अपने काम पर ध्यान दें. व्यापार में विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे. बीमार व्यक्ति आज कोई नई उपचार पद्धति ना अजमाएं. खर्च बढ़ने से आर्थिक तंगी का अनुभव होगा. स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं. प्रभु स्मरण से मन हल्का होगा. हालांकि दोपहर के बाद आपका दिन सकारात्मक होगा.
Pawan Khera Argument : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा की कानूनी चुनौतियां कम होने…
Minor Abortion : सुप्रीम कोर्ट ने 15 वर्षीय रेप पीड़िता के गर्भपात के मामले में…
Karnataka Leadership : कर्नाटक कांग्रेस में पिछले कई महीनों से मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर…
Mamata Banerjee 226 Seats : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के सभी चरणों का मतदान संपन्न…
Rajnath Singh Pakistan : भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एएनआई नेशनल सिक्योरिटी समिट…
Raipur Airport News : कोलकाता से पुणे की यात्रा कर रही इंडिगो की उड़ान संख्या…
This website uses cookies.