Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal (Today’s Horoscope) 06 January 2026: आज माघ मास की तृतीया तिथि पर चंद्रमा कर्क राशि में हैं, जिसके कारण आज कर्क, तुला और कुंभ राशि का पूरा दिन गुडलक लिए हुए है. आज इन राशियों को घर और बाहर दोनों जगह लोगों से भरपूर समर्थन, सहयोग और सम्मान की प्राप्ति होगी. कर्क राशि की जहां बड़ी चिंता दूर होगी तो वहीं वृषभ के अधूरे काम पूरे होंगे तो वहीं तुला को प्रमोशन मिल सकता है, लेकिन यदि बात करें मेष और मीन जैसी राशियों की तो आज इन्हें बहुत संभल कर अपने काम करने होंगे. साथ ही साथ अपनी वाणी और व्यवहार पर भी नियंत्रण रखना होगा. आज का दिन आपके लिए कैसा जाने वाला है, जानने के लिए पढ़ें 06 जनवरी 2026, मंगलवार का पूरा राशिफल.
आज चंद्रमा की स्थिति 06 जनवरी, 2026 मंगलवार को कर्क राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में होगा. आज संभलकर कदम रखने की जरूरत है. आसपास रहने वाले लोगों से विवाद हो सकता है. शारीरिक और मानसिक रूप से आप चिंता का अनुभव करेंगे. अनिद्रा के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. बौद्धिक चर्चा से आनंद प्राप्त हो सकता है, परंतु आज ऐसी चर्चा से दूर ही रहें. आज यात्रा को टालें. कार्यस्थल पर आपके सभी काम पूरे होने में दिक्कत रहेगी. आज वहीं काम करें, जो आप पूरा कर सकते हैं. जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है.
आज चंद्रमा की स्थिति 06 जनवरी, 2026 मंगलवार को कर्क राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में होगा. भावनाओं के बंधन में बंध जाने का अनुभव आपको होगा. आपके काम दिन में पूरे हो जाएंगे. भाई-बहनों से लाभ होगा. शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुशी का अनुभव करेंगे. आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है. दोपहर के बाद स्थिति थोड़ी प्रतिकूल हो सकती है. धन का खर्च अधिक होगा. किसी काम के पूरा नहीं होने से अपयश मिलेगा. आज का दिन आप को धैर्य के साथ निकालना चाहिए.
आज चंद्रमा की स्थिति 06 जनवरी, 2026 मंगलवार को कर्क राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में होगा. आज सुबह आपका मन क्रोधित रहेगा. शारीरिक रूप से अस्वस्थ और मानसिक रूप से चिंता का अनुभव होगा. इस कारण आपका मन किसी कार्य में नहीं लगेगा. व्यर्थ धन खर्च होगा. विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे. दोपहर के बाद किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. आर्थिक लाभ भी होगा. भाई-बंधुओं के साथ प्रेम बढे़गा. भाग्यवृद्धि के अवसर मिलेंगे. काम की सफलता से आपका उत्साह बढ़ेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
Amit Shah Bengal Observer : भारतीय राजनीति के गलियारों में एक बार फिर भारतीय जनता…
Raipur Police Transfer : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति को और अधिक…
Ambikapur News : सरगुजा जिले के अंबिकापुर में एक निजी अस्पताल में कार्यरत महिला सुरक्षाकर्मी…
CM Oath Ceremony : पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नए युग का सूत्रपात हो…
End of Leftism in India : केरल विधानसभा चुनाव के नतीजों ने भारतीय राजनीति के…
West Bengal Result 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने एक ऐसी…
This website uses cookies.