Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal (Today’s Horoscope) 17 February 2026: आज फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि पर चंद्रमा मकर राशि में हैं, जिसके कारण आज मेष, मिथुन, कन्या और धनु जैसी राशियों के लिए पूरा दिन अनुकूल रहने वाला है. आज इन राशियों को करियर-कारोबार से लेकर घर-परिवार तक में सुख-सहयोग की प्राप्ति होगा. इन राशियों को आज वाहन सुख से लेकर मित्रों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन कर्क, तुला और वृश्चिक जैसी राशियों को अपने काम सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी. आज आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा दिन, विस्तार जानने के लिए पढ़ें 17 फरवरी 2026, मंगलवार का पूरा राशिफल.
आज चंद्रमा की स्थिति 17 फरवरी, 2026 मंगलवार को मकर राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में होगा. आज का दिन आपके लिए लाभदायी है. व्यापार में भी अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी. आय में वृद्धि होगी. आनंद-प्रमोद और मनोरंजक कार्यक्रम में आप दिनभर व्यस्त रह सकते हैं. घर की साज-सजावट में आज कुछ नयापन लाएंगे. घर को सजाने में आज पैसा खर्च करेंगे. वाहन सुख भी मिलेगा. सामाजिक प्रसंग में कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा. रमणीय स्थल जाने की योजना बन सकती है.
आज चंद्रमा की स्थिति 17 फरवरी, 2026 मंगलवार को मकर राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में होगा. आज आप व्यापार को विकसित करने की ओर अधिक ध्यान देंगे. नई योजनाओं से व्यवसाय में आपको लाभ होगा. हालांकि सफलता में विलंब हो सकता है. दोपहर के बाद व्यापार के लिए अनुकूल वातावरण बनेगा. नौकरीपेशा लोग किसी मीटिंग में शामिल हो सकते हैं. पदोन्नति हो सकती है. आपके काम करने के तरीके से अधिकारी भी प्रसन्न रहेंगे. पिता और बड़ों से लाभ होगा. जीवनसाथी के साथ चल रहा पुराना विवाद दूर होगा.
आज चंद्रमा की स्थिति 17 फरवरी, 2026 मंगलवार को मकर राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में होगा. खान-पान में आज विशेष ध्यान रखें. नेगेटिव विचारों को मन से निकाल देने पर खुशी का अनुभव करेंगे. अनैतिक काम विपत्ति में डाल सकते हैं. संभव हो तो उनसे दूर रहें. आकस्मिक प्रवास का योग बनेगा. दोपहर के बाद कोई अच्छी खबर मिल सकती है. कोई पुरानी चिंता दूर हो सकती है. लेखन या साहित्यिक प्रवृत्ति में आपकी विशेष रुची रहेगी. व्यापार में विकास के लिए नई योजनाएं अमल में आएगी. नौकरीपेशा लोग अधिकारी के साथ वाद-विवाद में न पड़ें.
RR vs SRH : IPL 2026 के रोमांचक सफर में शनिवार को एक ऐसा मुकाबला…
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनावी पारा एक बार फिर अपने…
US Iran Talks Cancelled : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के गलियारों…
US-Iran Ceasefire : ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और मध्य पूर्व में गहराते…
Manipur Protest : मणिपुर में शांति बहाली की तमाम कोशिशों के बीच एक बार फिर…
Whale Vomit : समुद्र की असीमित गहराइयां अपने भीतर न जाने कितने ही अनसुलझे रहस्य…
This website uses cookies.