धर्म

Aaj Ka Rashifal: 25 अप्रैल को मकर राशि वालों की खुलेगी किस्मत, मीन राशि के लिए नए कार्य का शुभ योग

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है. हर राशि का स्वामी ग्रह होता है. ग्रह नक्षत्र अपनी चाल बदलते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ता है. आज 25 अप्रैल को शनिवार का दिन है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार के दिन कर्क राशि में चंद्रमा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा.

मेष (Aries)

आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में है. आज आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. किसी बात को लेकर इमोशनल बने रहेंगे. किसी बात से आपका मन दु:खी हो सकता है. माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. विद्यार्थियों के लिए दिन मध्यम फलदायी है. संपत्ति से सम्बंधित कोई भी काम करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है. लोगों से बातचीत में आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है. आज किसी बात का तनाव रहने से आपका मन काम में नहीं लगेगा. स्वास्थ्य सुख औसत रहेगा.

वृषभ (Taurus)

आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में है. आज आपकी चिंता कम होगी और उत्साह बढ़ेगा. मन खुश रहेगा. आज आप अधिक संवेदनशीलता और भावुकता का अनुभव करेंगे. भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे. साहित्य में आपकी रुचि बढ़ेगी. आज आपको रुचिपूर्ण भोजन मिल सकता है. घर में परिजन विशेषकर माता के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा. किसी छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है. कुंटुंबजनों के साथ विवाद से बचें. आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देंगे.

मिथुन (Gemini)

आज आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में है. निर्धारित काम पूरे हो जाने से आप खुशी का अनुभव कर सकेंगे. आर्थिक योजनाएं बना सकेंगे. कठिन काम भी आप सरलतापूर्वक पूरे कर सकेंगे. व्यवसाय या नौकरी में साथियों से मेल-जोल रहेगा. उनकी मदद मिलती रहेगी. आप मित्रों और स्नेहीजनों से मिलकर खुशी प्राप्त कर सकेंगे. आपके परिवार में भी खुशी का वातावरण होगा. किसी नए काम की शुरुआत के लिए अभी इंतजार करें.

कर्क (Cancer)

आज आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में है. आज का दिन मित्रों और परिजनों के साथ आनंद में व्यतीत कर सकेंगे. उनसे मिलने वाले उपहार से आपको खुशी महसूस होगी. घूमने- फिरने के साथ ही स्वादिष्ट भोजन मिलने का योग है. कोई अच्छा समाचार प्राप्त कर सकेंगे. वित्तीय लाभ प्राप्त होगा. जीवनसाथी के साथ संबंध अधिक मजबूत बनेंगे. तन और मन में स्फूर्ति तथा ताजगी का अनुभव होगा. कार्यस्थल पर आपके काम करने के तरीकों की प्रशंसा हो सकती है.

सिंह (Leo)

आज आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में है. आज कानूनी मामलों में न पड़ना आपके हित में है. आप मानसिक चिंता और बेचैनी महसूस करेंगे. शरीर भी अस्वस्थ रहेगा. इसके चलते आज कार्यस्थल पर आपका मन काम में नहीं लगेगा. वाणी पर लगाम नहीं होगी, तो किसी के साथ मनमुटाव या संघर्ष हो सकता है. प्रेम की मात्रा अधिक रहेगी. किसी के साथ गलतफहमी होने से मतभेद हो सकता है. आप आज केवल अपने काम पर ध्यान दें. प्रिय पात्र के साथ मुलाकात हो सकती है.

कन्या (Virgo)

आज आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में है. आप अनेक क्षेत्र में प्रतिष्ठा और सम्मान प्राप्त कर सकेंगे. आपको महिला मित्रों से लाभ होगा. मित्रों और बुजुर्गों के कारण आपका समय खुशी से व्यतीत होगा. आप घूमने जाने के बारे में विचार कर सकते हैं. संतान और पत्नी से भी खुशी मिलेगी. आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. प्रेम जीवन में सफलता आपके उत्साह को और बढ़ाएगी. संतान से अच्छे समाचार मिलेंगे. प्रिय व्यक्तियों से मिल सकेंगे. व्यापार में आर्थिक लाभ मिल सकता है.

तुला (Libra)

आज आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में है. आज घर और ऑफिस में अच्छा वातावरण मिलने के कारण आप खुश होंगे. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले लोग उच्च पद प्राप्त कर सकेंगे. अधिकारी आपके काम की कद्र करेंगे. व्यापारी भी अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करेंगे. आपके परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा. माता से लाभ हो सकता है. सरकारी कामकाज में सफलता प्राप्त कर सकेंगे. प्रेम जीवन में सकारात्मकता रहेगी.

वृश्चिक (Scorpio)

आज आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में है. आज शरीर में सुस्ती के कारण उत्साह का अभाव रहेगा. इसका प्रभाव आपके काम पर भी पड़ेगा. आपके लिए समस्याएं बढ़ेंगी. अधिकारी आपके लिए अनुकूल नहीं होंगे. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य है. प्रतियोगियों से डर बना रहेगा. संतान के साथ अनबन हो सकती है. महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है. आज प्रेम जीवन में भी नकारात्मकता छायी रहेगी. बेहतर है आज का दिन आप शांति और धैर्य के साथ गुजारें.

धनु (Sagittarius)

आज आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में है. कुछ खराब प्रसंग, बीमारी या उग्र स्वभाव के कारण आप मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे. आपको क्रोध पर नियंत्रण में रखने की सलाह दी जाती हैं. आज कार्यस्थल पर आपको किसी से भी बहस से बचना चाहिए. किसी नए संबंध के कारण आपकी परेशानी बढ़ सकती है. प्रेम संबंधों में आगे बढ़ने की जल्दबाजी से आपको नुकसान हो सकता है. आज किसी अनावश्यक जगह पर पैसा खर्च हो सकता है. आपका किसी के साथ विवाद हो सकता है.

मकर (Capricorn)

आज आपकी राशि से चंद्रमा सातवें भाव में है. आज आप दैनिक कामों को किनारे रखकर मनोरंजन तथा लोगों से मिलने-जुलने में समय व्यतीत करेंगे. आप स्वादिष्ट भोजन और प्रवास से खुशी महसूस करेंगे. आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है. व्यापार में प्रगति कर सकेंगे. भागीदारी से भी लाभ होगा. आय के विविध सोर्स से आर्थिक प्रवाह बनेगा. समाज में आपकी ख्याति बढ़ेगी. काम में सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. हालांकि बाहर खाने-पीने से आपको बचना चाहिए.

कुंभ (Aquarius)

आज आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में है. आज का दिन काम में सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत अच्छा है. आपके काम की कद्र होगी. अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे. परिवार में शांति और मेल-जोल बना रहेगा. आपके तन-मन में ताजगी महसूस होगी. नौकरी और कामकाज में सहकर्मियों की मदद आपको मिलती रहेगी. ननिहाल से शुभ समाचार मिलेगा. आपके खर्च में वृद्धि हो सकती है. बीमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार आएगा. अपने प्रिय के साथ संबंध बहुत अच्छे बने रहेंगे.

मीन (Pisces)

आज आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में है. आपकी सृजनशक्ति में वृद्धि होने के कारण आप कला और साहित्य में रुचि लेंगे. आप अत्यधिक इमोशनल बने रहेंगे. स्नेहीजनों के साथ संबंध मजबूत बनेंगे. काफी मस्ती के मूड में रहेंगे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. कार्यस्थल पर भी आप सकारात्मक रहेंगे. नए काम शुरू कर सकते हैं. पढ़ाई में अच्छा परिणाम मिलेगा. आपको मन और वाणी को नियंत्रण में रखने की सलाह दी जाती है. अपने प्रिय के साथ मुलाकात आपके उत्साह को बढ़ाएगी.

Read More: RCB vs GT Match Result: कोहली और पडिक्कल की आंधी में उड़ा गुजरात, बेंगलुरु की 5वीं जीत

Thetarget365

Recent Posts

Viral Video: सोशल मीडिया पर रील बनाना पड़ा भारी, अचानक लड़की के बालों में लगी भीषण आग; देखें वीडियो

Viral Video:  सोशल मीडिया आज के समय में मनोरंजन और सूचनाओं का एक ऐसा महासागर…

52 seconds ago

Manipur Violence: मणिपुर के उखरुल में फिर भड़की हिंसा, 3 की मौत और कई घरों को फूंका; अलर्ट पर प्रशासन

Manipur Violence:  मणिपुर के उखरुल जिले में शांति बहाली की कोशिशों को एक बार फिर…

4 minutes ago

Economic Alert: भारत में घटती बैंक बचत और बढ़ता कर्ज बना बड़ी चिंता, बदल रहा है आम आदमी का वित्तीय व्यवहार

Economic Alert: देश में आम नागरिकों की वित्तीय आदतों में एक बड़ा और चिंताजनक बदलाव…

7 minutes ago

French Open 2026: कार्लोस अल्कराज को लगा बड़ा झटका, कलाई की चोट के कारण टूर्नामेंट से हुए बाहर

French Open 2026: टेनिस जगत के लिए एक बेहद निराशाजनक खबर सामने आई है। स्पेन…

10 minutes ago

Durg Gutka Raid: दुर्ग में अवैध गुटखा फैक्ट्री पर प्रशासन का छापा, 10 लाख का डेली कारोबार और भारी टैक्स चोरी उजागर

Durg Gutka Raid: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अवैध गुटखा कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने…

20 minutes ago

Raipur Traffic Update: ई-चालान न भरने वालों पर रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, वाहन जब्ती और घर-घर नोटिस शुरू

Raipur Traffic Update: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों…

23 minutes ago

This website uses cookies.