Aaj Ka Rashifal (Today’s Horoscope) 22 April 2026: आज यानी 22 अप्रैल 2026, बुधवार को भगवान कार्तिकेय को समर्पित स्कंद षष्ठी है. यह दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है. इसके साथ ही आज चंद्रमा राशि बदलकर मिथुन राशि में होगा. आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक, आज सभी 12 राशि के जातकों का दिन कैसा रहने वाला है.
आपके लिए चंद्रमा की स्थिति तीसरे भाव में होगी. आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा. विचारों में अतिशीघ्र परिवर्तन से महत्वपूर्ण डिसीजन लेने में थोड़ी दिक्कत होगी. व्यापार या नौकरी के लिए किसी मीटिंग में शामिल हो सकते हैं. कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी. लेखनकार्य के लिए आज का दिन अच्छा है. किसी भी व्यक्ति के साथ विवाद में न उतरें. परिजनों के साथ शाम का समय अच्छा गुजर सकता है. जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय लाभप्रद है.
आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दूसरे भाव में होगी. मन की कमजोर स्थिति महत्वपूर्ण अवसरों से आपको दूर कर सकती है. आज नए काम का आरंभ करना उचित नहीं है. बातचीत में आपका लापरवाही पूर्ण व्यवहार किसी से विवाद खड़ा कर सकता है. आर्थिक लाभ होगा. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे. कार्यस्थल पर आपका टारगेट आसानी से पूरा हो सकेगा. हालांकि स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पहले भाव में होगी. आज आपको लाभ होने की उम्मीद है. दिन आरंभ होते ही आपको स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव होगा. मित्रों और सगे-सम्बंधियों के साथ स्वादिष्ट भोजन कर सकेंगे. आज आर्थिक लाभ के साथ आपको उपहार भी मिल सकता है. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. आज कोई पुरानी चिंता दूर होने से आप खुशी महसूस करेंगे. कार्यस्थल पर आपके काम आसानी से पूरे हो सकेंगे.
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और निर्णायक चरण के मतदान…
Shah Rukh Khan : बॉलीवुड के 'किंग खान' यानी शाहरुख खान की लोकप्रियता भौगोलिक सीमाओं…
LPG Rules : यदि आपके रसोई घर में भी एलपीजी (LPG) सिलेंडर का उपयोग होता…
Trump Cuba Strike : दुनिया इस समय पहले से ही ईरान और इजरायल के बीच…
Riyan Parag Vaping : आईपीएल 2026 के सीजन में मैदान पर रोमांच तो भरपूर है,…
Bhooth Bangla : बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म 'भूत बंगला' बॉक्स…
This website uses cookies.