धर्म

Aaj Ka Rashifal 22 October 2025: मेष को कारोबार में लाभ तो मकर का हंसी-खुशी बीतेगा दिन, पढ़ें अपना भी राशिफल

Aaj Ka Rashifal (Today’s Horoscope) 22 October 2025: आज कार्तिक मास के शुक्लपक्ष की प्रतिपदा के दिन चंद्रमा तुला राशि में है, जिसके कारण मेष, मकर जैसी राशियों के लिए पूरा दिन बेहद शुभ रहने वाला है. आज उन्हें कामकाज में अनुकूलता बनी रहेगी और घर और बाहर दोनों जगह सभी का सहयोग प्राप्त होगा. वहीं मिथुन, कर्क जैसी राशियों को आज सावधानी के साथ काम करने की आवश्यकता रहेगी. आज करियर से लेकर कारोबार तक के लिए कैसा रहने वाला आपके लिए दिन? किन बातों का ख्याल रखते हुए आप आज अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं, जानने के लिए आइए पढ़ते हैं 22 अक्टूबर 2025, बुधवार का पूरा राशिफल.

मेष (Aries)

22 अक्टूबर, 2025 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज तुला राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति सातवें भाव में होगी. आज भाग्य आप पर मेहरबान रहेगा. दिनभर मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे. पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा. किसी छोटी यात्रा का और लजीज भोजन का भी योग है. कोई खोई हुई वस्तु आज मिलने की संभावना अधिक है. अपने विचारों और आवेश को अंकुश में रखें. विदेशी व्यापार से जुड़े लोगों को सफलता और लाभ मिलेगा. चर्चा में विवाद की आशंका बनी रहेगी. कार्यस्थल पर सहकर्मियों के सहयोग से काम आसानी से पूरा हो सकेगा.

वृषभ (Taurus)

22 अक्टूबर, 2025 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज तुला राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति छठे भाव में होगी. आज दिनभर आप आनंदित रहेंगे. अपने काम में व्यवस्थित रूप से आप आगे बढ़ पाएंगे और योजना के अनुसार काम भी कर सकेंगे. अधूरे कामों को सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे. कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. महिलाओं को मायके से शुभ समाचार मिलने की संभावना अधिक है. मानसिक रूप से भी आप आनंदित रह पाएंगे. आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा. स्पोर्ट्स और कला की गतिविधि में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे.

मिथुन (Gemini)

22 अक्टूबर, 2025 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज तुला राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पांचवें भाव में होगी. नए काम शुरू करने के लिए समय अच्छा नहीं है. आपको जीवनसाथी और संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए. किसी के साथ चर्चा में स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है, सावधान रहना जरूरी है. मित्रों पर धन खर्च होने की संभावना है. शरीर और मन से अस्वस्थ महसूस होने के कारण आपके उत्साह में कमी आएगी. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. प्रेम जीवन में आपको आज धैर्य के साथ काम लेना चाहिए.

Thetarget365

Recent Posts

Nosebleed in Summer : नकसीर फूटने पर भूलकर भी न करें ये गलती, जानें बचाव के सही तरीके

Nosebleed in Summer :  गर्मी के मौसम में जब पारा तेजी से चढ़ता है, तो…

1 hour ago

Vaishakh Purnima 2026 : वैशाख पूर्णिमा पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Vaishakh Purnima 2026 : हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि का सनातन…

1 hour ago

India US Relations : सांस्कृतिक विरासत की घर वापसी, अमेरिका ने भारत को लौटाईं 657 बेशकीमती प्राचीन कलाकृतियां

India US Relations : भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने की दिशा में…

2 hours ago

Diljit Dosanjh Vancouver : दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में क्यों घुसे खालिस्तानी? वैंकूवर में मची भारी अफरा-तफरी

Diljit Dosanjh Vancouver : कनाडा के वैंकूवर शहर में आयोजित एक भव्य म्यूजिक कॉन्सर्ट के…

2 hours ago

Vinesh Chandel Bail : विनेश चंदेल को बड़ी राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में कोर्ट ने दी जमानत, जानें शर्तें

Vinesh Chandel Bail : इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) के निदेशक और सह-संस्थापक विनेश चंदेल…

2 hours ago

Rupee vs Dollar : रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर, क्या ₹100 की ओर बढ़ रहा डॉलर? जानें वजह

Rupee vs Dollar : भारतीय मुद्रा बाजार के इतिहास में आज का दिन एक काले…

2 hours ago

This website uses cookies.