धर्म

Aaj Ka Rashifal 3 March 2026: सिंह राशि का बढ़ेगा दबदबा, तुला को होगा छप्परफाड़ धन लाभ; पढ़ें सभी 12 राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal (Today’s Horoscope) 03 March 2026: आज फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर चंद्रमा सूर्य की राशि सिंह में स्थित है, जिसके कारण आज सिंह और तुला जैसी राशियों का पूरा दिन गुडलक लिए रहने वाला है. आज इन राशियों को करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी. सिंह राशि को सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों में सफलता और लाभ की प्राप्ति होगी तो वहीं तुला आय बढ़ेगी, लेकिन मेष और कर्क जैसी राशियों को आज बात-व्यवहार आदि में सावधानी बरतनी होगी. आपकी राशि के लिए कैसा बीते आज फाल्गुन पूर्णिमा का दिन, जानने के लिए पढ़ें 03 मार्च 2026, मंगलवार का पूरा राशिफल.

मेष (Aries)

आज चंद्रमा की स्थिति 03 मार्च, 2026 मंगलवार को सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में होगा. आपको अपने उग्र स्वभाव और जिद पर काबू रखना होगा. आप परिश्रमी बने रहेंगे. हालांकि परिश्रम का फल नहीं मिलने से आप निराश हो सकते हैं. आपका स्वास्थ्य खराब होने की भी आशंका बनी रहेगी. प्रवास की योजना बना रहे हैं, तो अभी समय आपके अनुकूल नहीं है. संतान की चिंता रहेगी. बगैर सोचे कुछ भी ना करें. सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी. विद्यार्थियों को अतिरिक्त मेहनत की आवश्यकता होगी.

वृषभ (Taurus)

आज चंद्रमा की स्थिति 03 मार्च, 2026 मंगलवार को सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में होगा. आज आप बहुत आत्मविश्वासी बने रहेंगे. इससे हर काम बहुत आसानी से पूरे हो सकेंगे. विद्यार्थियों की रुचि पढ़ाई में लगी रहेगी. सरकारी कामकाज में आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे. संतान पर पैसे खर्च होंगे. कलाकार तथा खिलाड़ी बहुत अच्छी तरह अपने टैलेंट का प्रदर्शन कर सकेंगे. संपत्ति सम्बंधी कोई भी दस्तावेजी काम करने के लिए आज का दिन उचित नहीं है.

मिथुन (Gemini)

आज चंद्रमा की स्थिति 03 मार्च, 2026 मंगलवार को सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में होगा. नई योजना का आरंभ करने के लिए आज अनुकूल दिन है. सरकारी काम में लाभ होगा. अधिकारियों से काम का उचित पुरस्कार भी मिल सकता है. भाई-बंधुओं के साथ कोई विवाद दूर होगा. विचार लगातार परिवर्तन होते रहेंगे. आर्थिक विषय में सावधानी बरतनी आवश्यक है. जल्दबाजी में किया निवेश आपको आगे नुकसानदायक हो सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय आपके लिए अच्छा है, लेकिन लापरवाही से आपको नुकसान हो सकता है.

कर्क (Cancer)

आज चंद्रमा की स्थिति 03 मार्च, 2026 मंगलवार को सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में होगा. नेगेटिव विचारों से मन परेशान रह सकता है. मानसिक रूप से स्वस्थता का अनुभव नहीं करेंगे. निराशा और असंतोष की भावना से काम में मन नहीं लगेगा. आज काम आपको बोझ लगेगा. कुंटुंबजनों के साथ किसी विषय पर वाद-विवाद हो सकता है. इस दौरान आपको बेहद सावधानी रखनी होगी. विद्यार्थियों को अभ्यास का अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेगा. गैर कानूनी कामों से दूर ही रहें. बाहर खाने-पीने से बचें.

सिंह (Leo)

आज चंद्रमा की स्थिति 03 मार्च, 2026 मंगलवार को सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में होगा. आज आपका दिन शुभ फलदायी है. आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. हर काम को दृढ़ निश्चय के साथ पूरा कर पाएंगे. कार्यस्थल पर आपकी प्रतिभा की प्रशंसा होगी. सरकारी कामों में या सरकार से लाभ होगा. पिता तथा बड़ों का सहयोग मिलेगा. सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा. ऑफिस के काम में जल्दबाजी नहीं करें. किसी बात को लेकर गुस्सा आएगा. पेट संबंधी पीड़ा हो सकती है, इसलिए खान-पान में ध्यान रखें. दोपहर के बाद पूरा दिन आनंद से बीतेगा.

कन्या (virgo)

आज चंद्रमा की स्थिति 03 मार्च, 2026 मंगलवार को सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में होगा. आज आपके इगो के कारण किसी से तकरार होने की आशंका है. शारीरिक और मानसिक चिंता के साथ आज का दिन व्यतीत होगा. स्वभाव में उत्तेजना से काम बिगड़ने की संभावना रहेगी. विवाद होने के कारण सहकर्मी आपका सहयोग नहीं करेंगे. परिजनों और मित्रों से अनबन होगी. आकस्मिक धन खर्च होगा. धार्मिक काम में भाग लेने का अवसर आएगा. कोर्ट- कचहरी के काम में सावधानी बरतें. निवेश की कोई बड़ी योजना पर अमल करने से पहले आपको उसकी पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहिए.

तुला (Libra)

आज चंद्रमा की स्थिति 03 मार्च, 2026 मंगलवार को सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में होगा. आज का दिन शुभ फलदायी है. आज आपको कई तरह के लाभ होने के योग हैं. मित्रों के साथ मिलना-जुलना और कुछ मनोहर स्थलों पर घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है. गृहस्थ जीवन में पुत्र एवं पत्नी से सुख की प्राप्ति होगी. धन प्राप्ति के योग हैं. आय में वृद्घि हो सकती है. व्यापारी वर्ग को अच्छा लाभ मिल सकता है. मित्रों से लाभ होगा. उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी. आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मन को खुश रखने के लिए मनोरंजनात्मक गतिविधि की ओर जा सकते हैं.

वृश्चिक (Scorpio)

आज चंद्रमा की स्थिति 03 मार्च, 2026 मंगलवार को सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में होगा. आज का दिन शुभ फलदायी है. आपके गृहस्थ जीवन में आनंद और उल्लास बना रहेगा. आपके सभी काम बिना अवरोध के पूरे होंगे. मान-सम्मान मिल सकता है. नौकरी और व्यवसाय में उन्नति होगी. उच्च अधिकारी एवं बड़े-बुजुर्गों की कृपा दृष्टि रहेगी. आरोग्य अच्छा रहेगा. धन लाभ का योग है. व्यापार के लिए किसी से मीटिंग हो सकती है. मित्रों और सम्बंधियों से सुखद मुलाकात होगी. संतान की प्रगति संतोषजनक रहेगी.

धनु (Sagittarius)

आज चंद्रमा की स्थिति 03 मार्च, 2026 मंगलवार को सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में होगा. आज किसी भी तरह की यात्रा को टालना आपके हित में रहेगा. आज आपके शरीर में थकान रहेगी. स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा. मन में व्याकुलता रहेगी. संतान के विषय में चिंता हो सकती है. व्यवसाय में बाधा उत्पन्न होगी. भाग्य साथ नहीं दे रहा, ऐसा लगेगा. जोखिम भरे विचारों से दूर रहें. काम में सफलता प्राप्ति के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे. अधिकारियों के साथ विवाद हो सकता है. आज का दिन धैर्य के साथ गुजारें. अपने काम से काम रखकर विवादों को टाल सकेंगे.

मकर (Capricorn)

आज चंद्रमा की स्थिति 03 मार्च, 2026 मंगलवार को सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में होगा. आज अचानक धन खर्च होने के योग हैं. यह खर्च स्वास्थ्य कारणों से भी हो सकता है. व्यावहारिक या सामाजिक काम के लिए बाहर जाना हो सकता है. खान-पान का ध्यान रखें. क्रोध तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहें. नौकरी या व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी. पार्टनरशिप के कामों में आंतरिक मतभेद हो सकते हैं. आज आप ज्यादातर समय मौन रहकर केवल अपने काम करते रहें. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय मध्यम है. कुंटुंबजनों के साथ व्यवहार में नकारात्मकता नहीं रखें.

कुंभ (Aquarius)

आज चंद्रमा की स्थिति 03 मार्च, 2026 मंगलवार को सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा सातवें भाव में होगा. रोमांस के लिए आज अनुकूल दिन है. अपने प्रिय के साथ आज आप बहुत दिनों बाद खूब समय बिताना पसंद करेंगे. आज का हर कार्य आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से पूरा करेंगे. कहीं बाहर जाने का अवसर बन सकता है. अच्छा भोजन प्राप्त होगा और नए वस्त्र पहनकर खुशी महसूस होगी. व्यवसाय में भागीदारी से लाभ होगा. वाहन सुख मिलेगा. कार्यस्थल पर अपनी स्किल से काफी दिनों से अधूरा पड़ा काम पूरा कर पाने की स्थिति में होंगे.

मीन (Pisces)

आज चंद्रमा की स्थिति 03 मार्च, 2026 मंगलवार को सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में होगा. आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा. आज आपके मनोबल और आत्मविश्वास में दृढ़ता का अनुभव होगा. शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा. जीवनसाथी के साथ पुराना मतभेद दूर होगा. आज स्वभाव से आप रोमांटिक बने रहेंगे. स्वभाव और वाणी में उग्रता रह सकती है. महिलाएं परिजनों के साथ सुखपूर्वक दिन व्यतीत करेगी. नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का साथ मिलेगा. अधिकारी भी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे.

Read More : Pratappur Police Flag March: प्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, हुड़दंगियों को चेतावनी, शांति भंग करने पर होगी जेल

Thetarget365

Recent Posts

RCB vs GT : अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस का दबदबा, बेंगलुरु को दी करारी शिकस्त

RCB vs GT : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में गुरुवार को…

56 minutes ago

West Bengal Election : बंगाल में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर टीएमसी का धरना, ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप

West Bengal Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद अब…

3 hours ago

Kailash Kher Kedarnath : भजन गायक कैलाश खेर पहुंचे बाबा केदारनाथ के द्वार, शिव भक्ति में हुए लीन

Kailash Kher Kedarnath :  पवित्र चारधाम यात्रा के आगाज के साथ ही उत्तराखंड के हिमालयी…

3 hours ago

दुल्हन संग लौटा दूल्हा, दरवाजे पर हुई गिरफ्तारी, प्रेमिका की आत्महत्या की कोशिश बनी वजह

Ambikapur News : शादी की खुशियां दरवाजे तक पहुंचीं ही थीं कि पुलिस की दस्तक…

3 hours ago

Tomato Farming Profit : टमाटर की खेती से किसान बनेंगे मालामाल, मचान तकनीक से एक एकड़ में लाखों की कमाई

Tomato Farming Profit :  आज के दौर में खेती केवल पसीने बहाने का काम नहीं…

3 hours ago

Ontario Owl Rescue : कनाडा के ओंटारियो में दिखा डरावना विशाल सींग वाला उल्लू, सफल रेस्क्यू के बाद मिली नई जिंदगी

Ontario Owl Rescue :  कनाडा के ओंटारियो प्रांत स्थित इनिसफिल शहर में उस वक्त हड़कंप…

3 hours ago

This website uses cookies.