धर्म

Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: तुला राशि में चंद्रमा, इन राशियों को शनिवार को मिलेगी बड़ी खुशखबरी!

Aaj Ka Tarot Rashifal 4 April 2026: वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि के साथ शनिवार का दिन है. चंद्रमा आज 04 अप्रैल, 2026 शनिवार के दिन तुला राशि में है. आज स्वाति, विशाखा नक्षत्र के साथ हर्षण, वज्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है. पंचांग के अनुसार, द्वितीया तिथि सुबह 10 बजकर 9 मिनट तक रहेगी. इसके बाद तृतीया तिथि आरंभ हो जाएगी. आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं. इसके साथ ही कई राशियों के लिए आज का दिन बहुत फलदायी साबित हो सकता है. चलिए जानते हैं मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल क्या कहता है?

मेष

चंद्रमा आज 04 अप्रैल, 2026 शनिवार के दिन तुला राशि में है. यह आपकी राशि से सातवें भाव में होगा. आज आपको सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी. परिवार एवं दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा. आप दिनभर रोमांटिक बने रहेंगे. प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी. जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा. मौज-मस्ती और मनोरंजन में व्यस्त रह सकते हैं. व्यापार में भागीदारी के काम से लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों की भी अधिकारी प्रशंसा करेंगे.

वृषभ

चंद्रमा आज 04 अप्रैल, 2026 शनिवार के दिन तुला राशि में है. यह आपकी राशि से छठे भाव में होगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा होने के चलते आप अपने काम निर्धारित रूप से पूरा कर सकेंगे. बीमार व्यक्ति आज स्वास्थ्य में सुधार का अनुभव करेंगे. ननिहाल पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे. कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. रुके हुए काम आज पूरे होंगे. प्रेम जीवन में आपको अपने प्रिय की बातों को भी सम्मान देना होगा. विद्यार्थियों के लिए समय अभी लाभ का बना हुआ है.

मिथुन

चंद्रमा आज 04 अप्रैल, 2026 शनिवार के दिन तुला राशि में है. यह आपकी राशि से पांचवें भाव में होगा. नए काम की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल नहीं है. आज कार्यस्थल पर अधूरे काम पूरे करें. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य है. जीवनसाथी और संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है. चर्चा, वाद-विवाद के दौरान मानहानि न हो. मित्रों के पीछे धन खर्च होगा. शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण उत्साह में कमी आएगी. विद्यार्थियों के लिए सामान्य रूप से समय अच्छा है.

कर्क

चंद्रमा आज 04 अप्रैल, 2026 शनिवार के दिन तुला राशि में है. यह आपकी राशि से चौथे भाव में होगा. आज कोई अनजाना भय आपको लगा रहेगा. सीने में दर्द हो सकता है. परिवार में लोगों के बीच मतभेद हो सकता है. किसी बात को लेकर आपका दिल दु:ख सकता है. हालांकि दोपहर के बाद स्थिति में अचानक परिवर्तन होगा. आप परिवार के साथ घर की साज-सजावट पर ध्यान देंगे. आज कोई मेहमान भी आपके घर आ सकता है. आप परिवार के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य से अच्छा रहेगा.

सिंह

चंद्रमा आज 04 अप्रैल, 2026 शनिवार के दिन तुला राशि में है. यह आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा. आज तन और मन से स्वस्थ और खुश रहेंगे. पड़ोसी और भाई-बंधुओं के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. निर्धारित काम समय पर पूरे होंगे. छोटी यात्रा होगी. भाग्यवृद्धि का अवसर मिलेगा. विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे. प्रिय व्यक्ति की निकटता से आपको खुशी होगी. प्रेम संबंधों में घनिष्ठता आएगी. आर्थिक लाभ होगा. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे. विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी है.

कन्या

चंद्रमा आज 04 अप्रैल, 2026 शनिवार के दिन तुला राशि में है. यह आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा. किसी बात को लेकर मन उलझन में रहेगा. नकारात्मक विचारों से मानसिक अस्वस्थता रहेगी. परिवार के सदस्यों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव हो सकता है. अनावश्यक खर्च होगा. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा. बौद्धिक चर्चा के दौरान विवाद से बचें. किसी यात्रा की संभावना है. आयात-निर्यात के काम में सफलता मिलेगी. दोपहर के बाद का समय आपके लिए अच्छा है. इस दौरान आपका ध्यान केवल आपके काम पर होगा.

तुला

चंद्रमा आज 04 अप्रैल, 2026 शनिवार के दिन तुला राशि में है. यह आपकी राशि से पहले भाव में होगा. आज आपकी रचनात्मक शक्तियां प्रकट होंगी. रचनात्मक कामों में आपकी रुचि रहेगी. वैचारिक दृढ़ता से आपके काम सफल बनेंगे. किसी नए आभूषण, वस्त्र, मौज-शौक के साधन तथा मनोरंजन के पीछे आज पैसे खर्च करेंगे. आत्मविश्वास बढ़ेगा. जीवनसाथी तथा प्रिय व्यक्ति का साथ आपको रोमांचित करेगा. इस दौरान मन से आप प्रसन्न रहेंगे. व्यापारियों को भी कोई आर्थिक लाभ मिल सकता है.

वृश्चिक

चंद्रमा आज 04 अप्रैल, 2026 शनिवार के दिन तुला राशि में है. यह आपकी राशि से बारहवें भाव में होगा. आज के दिन मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा. थकान रहने से मन किसी काम में नहीं लगेगा. मन में किसी बात की चिंता रहेगी. वाहन संभालकर चलाएं. परिजनों और सगे-संबंधियों के साथ गलतफहमी या अनबन होगी. कोर्ट-कचहरी के कामों में सावधानी रखें. संयमित व्यवहार से अनर्थ से बचा जा सकेगा. आज आपको धैर्य के साथ आज का दिन गुजारना चाहिए.

धनु

चंद्रमा आज 04 अप्रैल, 2026 शनिवार के दिन तुला राशि में है. यह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा. आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने से आप पारिवारिक जीवन में भी सुख और संतोष की भावना का अनुभव करेंगे. आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ होगा. मनपसंद व्यक्ति के साथ सुखद पलों का आनंद लेंगे. मित्रों के साथ रमणीय स्थलों पर जाने का मौका मिल सकता है. अविवाहितों के रिश्ते की बात कहीं चल सकती है. पत्नी तथा पुत्र से लाभ होने की संभावना है.

मकर

चंद्रमा आज 04 अप्रैल, 2026 शनिवार के दिन तुला राशि में है. यह आपकी राशि से दसवें भाव में होगा. व्यापार में लाभ होने के संकेत हैं. वसूली, यात्रा, आय आदि के लिए दिन शुभ है. सरकारी काम में सफलता मिलेगी. नौकरी में अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे.. पदोन्नति के योग हैं. पिता से लाभ होगा. संतान की पढ़ाई के संबंध में संतोष की भावना का अनुभव होगा. प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आज परिवार के सदस्यों के साथ कोई पुराना मतभेद दूर होने से मन हल्का महसूस कर सकता है. आर्थिक लाभ हो सकता है, लेकिन निवेश संबंधी योजना नहीं बनाएं.

कुंभ

चंद्रमा आज 04 अप्रैल, 2026 शनिवार के दिन तुला राशि में है. यह आपकी राशि से नवें भाव में होगा. विरोधियों के साथ वाद-विवाद न करने की सलाह दी जाती है. शारीरिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी. नौकरी में उच्च अधिकारी के साथ काम करते समय संभलकर रहें. विवाद से बचने के लिए ज्यादातर समय मौन रहें. व्यापार में विरोधी आपसे आगे निकल सकते हैं. आनंद-प्रमोद के पीछे धन का खर्च हो सकता है. संतान के विषय में चिंता बनी रहेगी. विदेश में बसे दोस्तों या रिश्तेदारों से बात करने का मौका मिलेगा.

मीन

चंद्रमा आज 04 अप्रैल, 2026 शनिवार के दिन तुला राशि में है. यह आपकी राशि से आठवें भाव में होगा. आपको अचानक आर्थिक लाभ होने की संभावना है. शरीर और मन में थकान और अस्वस्थता का अनुभव होगा. पेट में तकलीफ तथा सर्दी, दमा और खांसी की संभावना रहेगी. आज स्वास्थ्य खराब होने के चलते आपका मन काम में नहीं लगेगा. ईश्वर भक्ति और अच्छे विचारों से आप मानसिक राहत का अनुभव करेंगे. परिजनों के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे. जीवनसाथी की मदद से आपकी परेशानी दूर हो सकेगी.

Thetarget365

Recent Posts

West Bengal CEO : पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, कौन हैं नई निर्वाचन अधिकारी नीलम?

West Bengal CEO : देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी…

21 minutes ago

Fake Job Racket : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में अदालत का बड़ा फैसला, फर्जी नौकरी रैकेट के दोषी को जेल

Fake Job Racket :  छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं…

1 hour ago

Chhattisgarh Waqf Board : छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का सख्त कदम, ईद पर खुले में कुर्बानी देने पर रोक

Chhattisgarh Waqf Board : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से मुस्लिम समुदाय के पवित्र त्योहार ईद-उल-अजहा…

2 hours ago

Bijapur Fire : बीजापुर के तेंदूपत्ता गोदाम में भीषण आग, 18 हजार बोरे जलकर खाक

Bijapur Fire :  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और नुकसानदेह…

2 hours ago

Bilaspur Crime : बिलासपुर में खौफनाक वारदात, फेसबुक प्रेमी के प्यार में अंधी पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट

Bilaspur Crime :  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला सनसनीखेज मामला…

2 hours ago

This website uses cookies.