मनोरंजन

Aamir Khan Jessica Hynes : आमिर खान के भाई फैसल खान का आरोप – जेसिका हाइन्स संग रिलेशनशिप में थे ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’

Aamir Khan Jessica Hynes :  बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। इस बार विवाद का कारण बने हैं उनके छोटे भाई फैसल खान (Faisal Khan)। मुंबई में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में फैसल ने आमिर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनका नाम ब्रिटिश जर्नलिस्ट जेसिका हाइन्स (Jessica Hines) के साथ जोड़ा है। फैसल ने दावा किया कि आमिर अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता से शादी के दौरान जेसिका संग रिलेशनशिप में थे और दोनों का एक बेटा भी है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में फैसल का बड़ा बयान

फैसल खान ने 18 अगस्त को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि आमिर खान ने न सिर्फ उन्हें घर में बंद करके टॉर्चर किया, बल्कि उनकी निजी जिंदगी में भी कई राज छुपे हुए हैं। उन्होंने बताया कि आमिर का नाम जेसिका हाइन्स से जुड़ा था और सोशल मीडिया पर इस बयान के बाद हंगामा मच गया। फैसल द्वारा उठाया गया नाम कोई साधारण नहीं है। जेसिका हाइन्स एक जानी-मानी ब्रिटिश पत्रकार और लेखिका हैं। वे साल 1998 में अमिताभ बच्चन पर किताब लिखने के सिलसिले में भारत आई थीं।

उसी दौरान उनकी मुलाकात आमिर खान से हुई, जब वह फिल्म गुलाम की शूटिंग कर रहे थे। जेसिका की किताब ‘लुकिंग फॉर द बिग बी’ (2007) काफी चर्चित रही। इसी दौरान उनकी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ से नजदीकियां भी बढ़ीं। हालांकि बाद में जेसिका ने लंदन के एक बिजनेसमैन से शादी कर ली और धीरे-धीरे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली।

पहले भी कर चुकी हैं खुलासा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जेसिका हाइन्स ने साल 2005 में एक ब्रिटिश मैगजीन स्टारडस्ट को दिए इंटरव्यू में आमिर खान संग अपने रिश्ते को लेकर बयान दिया था। उस वक्त भी यह चर्चा जोरों पर रही थी। हालांकि, आमिर खान ने हमेशा इस मुद्दे पर चुप्पी साधी और कभी सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा। फैसल खान के इस नए आरोप के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स आमिर की पर्सनल लाइफ पर सवाल उठा रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे भाई-भाई का निजी विवाद बताकर इग्नोर कर रहे हैं। फैसल द्वारा जेसिका का नाम लिए जाने के बाद उनकी तस्वीरें और पुराने इंटरव्यू इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

फैसल और आमिर के रिश्तों में खटास

यह पहला मौका नहीं है जब फैसल ने अपने भाई पर गंभीर आरोप लगाए हों। इससे पहले भी उन्होंने दावा किया था कि आमिर ने उन्हें घर में कैद करके रखा और मानसिक प्रताड़ना दी। अब प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने आमिर से रिश्ते तोड़ लिए हैं। गौरतलब है कि आमिर और फैसल ने एक साथ 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘मेला’ में काम किया था।

हालांकि, इसके बाद दोनों का करियर अलग-अलग दिशा में चला गया। आमिर खान और जेसिका हाइन्स के रिश्ते की चर्चा कोई नई नहीं है, लेकिन फैसल खान के ताजा आरोपों ने इसे फिर से सुर्खियों में ला दिया है। एक ओर जहां सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर आमिर खान की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। अब देखना होगा कि इस विवाद पर खुद आमिर खान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया आती है या नहीं।

Read More  : General David Allvin : अमेरिका में रूस-यूक्रेन युद्ध पर बैठक के बीच वायु सेना प्रमुख जनरल डेविड एल्विन ने रिटायरमेंट का ऐलान

Thetarget365

Recent Posts

Baloda Bazar gas news: बलौदा बाजार में गैस किल्लत की अफवाहों पर लगाम, कलेक्टर ने दी चेतावनी

Baloda Bazar gas news: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में पिछले कुछ दिनों से सोशल…

41 minutes ago

LPG Crisis: छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस की आपूर्ति सीमित, होटल-रेस्टोरेंट पर संकट, घरेलू उपभोक्ता सुरक्षित

LPG Crisis: मध्य-पूर्व में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच गहराते युद्ध के संकट ने…

45 minutes ago

Hardik Pandya news: T20 वर्ल्ड कप विजेता हार्दिक पंड्या की बढ़ी मुश्किलें, तिरंगे के अपमान का लगा आरोप

Hardik Pandya news: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के लिए टी20 वर्ल्ड…

1 hour ago

China OpenClaw ban: चीन को सताया डेटा चोरी का डर, सरकारी दफ्तरों में ‘ओपनक्लॉ’ चैटबॉट पर लगा बैन

China OpenClaw ban: चीन की सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में तेजी से…

1 hour ago

IPL 2026: बेंगलुरु में 28 मार्च को पहला मुकाबला, लेकिन विदेशी खिलाड़ियों के आने पर युद्ध का ‘काला साया’!

IPL 2026:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन के लिए फैंस की लंबी प्रतीक्षा…

1 hour ago

Stock Market Crash: दलाल स्ट्रीट पर हाहाकार, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट ने डूबाए लाखों करोड़ रुपये

Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार के लिए गुरुवार का दिन 'ब्लैक थर्सडे' साबित हुआ।…

1 hour ago

This website uses cookies.