Abu Obayda killed : गाजा शहर में इज़राइली सेना ने हमास के प्रवक्ता और शीर्ष कमांडर अबू ओबैदा को मार गिराने में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। रविवार को हुए इस सैन्य अभियान में अबू ओबैदा की मौत हो गई, जिसे इज़राइली रक्षा मंत्री ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है। हालांकि, हमास ने अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं की है।

अबू ओबैदा की गतिविधियाँ आखिरी बार पिछले शुक्रवार को गाजा में देखी गई थीं, जब उन्होंने इज़राइली सैन्य कार्रवाई के खिलाफ एक बयान जारी किया था। इसके बाद यह खबर आई कि गाजा में हुए हवाई हमले में उनकी मौत हो गई है। इज़राइली रक्षा मंत्री इज़राइल करज़ई ने इस अभियान की सफलता पर अपनी सेना और खुफिया एजेंसी शिन बेट को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस ऑपरेशन को “बेहतरीन” बताया।

हमास ने अबू ओबैदा की मौत को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन इज़राइल ने बताया कि रविवार को गाजा के एक आवासीय क्षेत्र में हवाई हमले में कम से कम 7 नागरिकों की मौत हुई और 20 अन्य घायल हुए। यह हमला हमास के खिलाफ इज़राइली कार्रवाई का हिस्सा था, जिसे प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पहले ही सार्वजनिक कर दिया था। हालांकि उस वक्त यह स्पष्ट नहीं था कि हमला घातक होगा या नहीं। अब सेना ने पुष्टि कर दी है कि अबू ओबैदा इस हमले में मारे गए हैं।
2023 में शुरू हुए हमास और इज़राइल के बीच जारी संघर्ष में कई हमास के शीर्ष नेता पहले ही मारे जा चुके हैं। अबू ओबैदा उन चंद कमांडरों में से एक थे, जो अब तक जीवित बचे थे। 7 अक्टूबर, 2023 को हुए हमास के बड़े हमले में भी अबू ओबैदा की प्रमुख भूमिका थी। उनकी मौत को इज़राइल ने हमास को कमजोर करने के अपने अभियान में एक बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है।
इस घटना से गाजा क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की संभावना है। हमास की प्रतिक्रिया और भविष्य की कार्रवाइयों पर नजर बनी रहेगी। इस हमले के बाद इज़राइली सेना की तैयारी और सुरक्षा उपाय भी कड़े किए गए हैं।










