Sarasore Mahashivratri Fair : सूरजपुर जिले के प्रसिद्ध सारासोर मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उमड़ी आस्था की विशाल भीड़ के बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) जिला सूरजपुर के कार्यकर्ताओं ने सेवा, सुरक्षा और सुव्यवस्थित दर्शन व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाकर उल्लेखनीय भूमिका अदा की। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में परिषद के युवाओं ने प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।
जानकारी अनुसार, महाशिवरात्रि पर्व पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन हेतु सारासोर पहुंचे। ऐसे में भीड़ नियंत्रण, कतारबद्ध दर्शन, वृद्ध एवं महिला श्रद्धालुओं को सहायता, पेयजल वितरण, भंडारा व्यवस्था, जगराता कार्यक्रम हेतु बैठक व्यवस्था तथा प्राथमिक सहयोग उपलब्ध कराने में अभाविप के लगभग 100 से अधिक कार्यकर्ता प्रातः 8 बजे से देर रात तक मुस्तैदी से डटे रहे।
मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में दिशा-निर्देश देने, भीड़ को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता व्यवस्था में भी सहयोग कर आयोजन को व्यवस्थित बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कोरिया विभाग संयोजक प्रदीप यादव ने बताया कि जिले के प्रतापपुर, भैयाथान, ओड़गी, सूरजपुर, बिहारपुर, विश्रामपुर, बुंदिया, जरही, धरमपुर, डांड़करवां, सलका और भैंसामुंडा सहित विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों कार्यकर्ता सेवा कार्य में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्र हितों के साथ-साथ समाज और राष्ट्रहित में भी अग्रणी भूमिका निभाने के लिए सदैव तत्पर रहती है।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी परिषद के सेवा-भाव की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की तत्परता और अनुशासन के कारण दर्शन व्यवस्था शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रही। महाशिवरात्रि जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में युवाओं की जिम्मेदार भागीदारी ने समाज को सकारात्मक संदेश दिया कि सेवा ही सर्वोच्च धर्म है।
GT vs KKR : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 25वां मुकाबला अहमदाबाद के भव्य…
Trump vs NATO: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा है…
Women Reservation Bill : संसद के विशेष सत्र का दूसरा शुक्रवार भारतीय संसदीय इतिहास में…
Women Reservation Bill : लोकसभा में शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 की शाम भारतीय संसदीय इतिहास…
Women Reservation Bill : भारतीय संसदीय इतिहास में एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला…
Unnao Suicide Case : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक दिल दहला देने वाली…
This website uses cookies.