सोसायटी से 40 बोरा चावल चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से 29 बोरा चावल एवं घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन बरामद

मामले में फरार आरोपियों की तलाश जारी

अंबिकापुर (thetarget365)। सोसायटी में सार्वजानिक वितरण प्रणाली के लिए आये चावल की चोरी मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक के पास से 29 बोरा चावल सहित घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन बरामद किया गया है। मामले में सीतापुर पुलिस धारा 331(4), 305 (इ) बीएनएस का अपराध दर्ज कर कार्यवाही कर रही है।

जानकारी अनुसार प्रार्थी दिनेश कुमार पोर्ते निवासी कोट वंदना थाना सीतापुर ने 25 जुलाई को थाना सीतापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह कोट में राशन दुकान का संचालन करता है। 19 जुलाई को माह अगस्त में सार्वजानिक वितरण प्रणाली हेतु 511 बोरा चावल सोसायटी में आया था, जिसे वितरण किया जाना था। 23 जुलाई को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सोसायटी का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सीतापुर में अपराध क्रमांक 231/24 धारा 331(4), 305 (इ) बीएनएस का अपराध दर्ज कर जांच शुरू किया गया। जांच में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आस-पास के सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन किया गया। सीसीटीवी में संदेही एवं घटना में प्रयुक्त वाहन का पहचान कर संदेही को पकड़कर घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किया गया। आरोपी ललन यादव 36 वर्ष निवासी सोनतरई थाना सीतापुर ने बताया कि वह अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर सोसायटी से 40 बोरा चावल चोरी किया है। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त वाहन छोटा हाथी क्रमांक सीजी30डी9048 एवं सोसायटी से चोरी किया गया 29 बोरा चावल बरामद किया गया है। शेष बोरा चावल बरामद किया जाना बाकी है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। कार्यवाही में थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक जॉन प्रदीप लकड़ा, सहायक उप निरीक्षक नारायण सिंह, प्रधान आरक्षक नंदकुमार प्रजापति, आरक्षक मनोहर पैंकरा, पंकज देवांगन, सैनिक रमेश शामिल रहे।

thetarget365

Recent Posts

Fuel Price Hike : पेट्रोल-डीजल और दूध की कीमतों में भारी इजाफा, विपक्ष ने सरकार को जमकर घेरा

Fuel Price Hike : देश में एक बार फिर महंगाई का जोर देखने को मिल…

6 minutes ago

Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी, इस दिन से लू छुड़ाएगी सबके पसीने

Chhattisgarh Weather  : छत्तीसगढ़ के मौसम में इन दिनों बड़े बदलाव देखने को मिल रहे…

10 minutes ago

Akshay Pratap Singh FIR : राजा भैया की पत्नी का बड़ा कदम, करीबी एमएलसी के खिलाफ दर्ज कराई FIR

Akshay Pratap Singh FIR : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का हजरतगंज इलाका उस समय…

20 minutes ago

NEET 2026 Paper Leak : शिक्षा मंत्री के घर आधी रात महामंथन, NEET पेपर लीक पर हुआ बड़ा फैसला?

NEET 2026 Paper Leak : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के…

33 minutes ago

Dhurandhar 2 OTT : थिएटर से भी लंबी होगी ‘धुरंधर 2’, ओटीटी पर दिखेगा फिल्म का अनदेखा सच

Dhurandhar 2 OTT : 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फिल्म 'धुरंधर: द…

38 minutes ago

This website uses cookies.