अंबिकापुर @thetarget365 शहर के मणिपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर इलाके में पारिवारिक विवाद के दौरान एसिड अटैक के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। धान खरीदी में बंटवारा सहित पारिवारिक विवाद के बाद आरोपी ने अपनी मां व भाई पर टाइल्स साफ करने वाला एसिड फेंक दिया था। जिससे दोनों बुरी तरह झुलस गए थे।
जानकारी अनुसार 26 नवम्बर को शाम करीब सात बजे के आस-पास प्रार्थिया शिमला राजवाड़े अपने छोटे बेटा विजय राजवाड़े और बहु के साथ घर पर थी। तभी उनका बड़ा लड़का संजय उर्फ संजू जो घर में ही अलग रहता है, आया और घरवालों को धान बेचने और घर में अलग कर दिये जाने की बात को लेकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर डंडा से मारपीट करने लगा। इसी बीच अचानक संजय ने अपनी मां शिमला और भाई विजय के चेहरे, हाथ व कमर में एसिड फेंक दिया है। रिपोर्ट पर थाना मणीपुर में अपराध क्रमांक 364/24 धारा 296, 351(2),115(2), 124(1) बीएनएस दर्ज कर लिया गया।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी संजय उर्फ़ संजू राजवाड़े 31 वर्ष गिरफ्तार कर लिया। कार्यवाही में थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक अनिल पांडे, सहायक उप निरीक्षक शौकी लाल राज, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, प्रधान आरक्षक पीतांबर सिंह, आरक्षक सुरेश कुमार, अतुल शर्मा, अरविंद सिंह, समीर तिर्की और सैनिक दिनेश यादव सक्रिय रहे।
Black Panther : मध्य भारत के घने जंगलों से हाल ही में एक ऐसी खबर…
Litchi Farming Tips: इस वर्ष प्रकृति के बदलते मिजाज और तापमान में अनिश्चित उतार-चढ़ाव का…
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर मां दुर्गा के नौ रूपों की…
Palam fire incident: देश की राजधानी दिल्ली का पालम इलाका गुरुवार को उस समय अखाड़े…
Kangana vs Rahul: हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की…
PM Modi Middle East: 28 फरवरी 2026 को ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों…
This website uses cookies.