छत्तीसगढ़

मैनपाट में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, विरोध के बीच भारी पुलिस बल तैनात

Ambikapur News : सरगुजा जिले के पर्यटन स्थल मैनपाट में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को कमलेश्वरपुर चौक क्षेत्र में प्रशासनिक अमला बुलडोजर लेकर पहुंचा और सड़क किनारे व सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान करीब एक दर्जन से अधिक अतिक्रमणों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश भी देखने को मिला। कई लोगों ने विरोध जताते हुए कार्रवाई रोकने की मांग की, लेकिन प्रशासन अपने निर्णय पर कायम रहा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे स्थिति नियंत्रण में बनी रही।

जानकारी अनुसार, कमलेश्वरपुर चौक क्षेत्र में लंबे समय से अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। सड़क किनारे दुकानों, ठेलों और अस्थायी निर्माणों के कारण आवागमन बाधित हो रहा था, साथ ही यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी। प्रशासन द्वारा पूर्व में नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाए गए, जिसके चलते यह सख्त कार्रवाई शुरू की गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और जहां-जहां अतिक्रमण पाए जाएंगे, वहां इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा न करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

thetarget365

Recent Posts

Karnataka Road Accident: कर्नाटक में मौत की टक्कर! कार-बस की भिड़ंत के बाद भड़की आग, 6 लोग जिंदा जले!

Karnataka Road Accident:  कर्नाटक के यादगीर जिले से शुक्रवार को एक अत्यंत दुखद और हृदयविदारक…

44 seconds ago

Chernobyl Crisis 2026: चेरनोबिल की कब्र से बाहर आ रही है मौत! दुनिया पर मंडराया रेडिएशन का खतरा!

Chernobyl Crisis 2026:  आज से ठीक चार दशक पहले, 26 अप्रैल 1986 को यूक्रेन (तत्कालीन…

5 minutes ago

Energy Crisis 2026: ईरान युद्ध ने छीनी दुनिया की बिजली! अब परमाणु ऊर्जा से होगा संकट का समाधान, जानें पूरी रिपोर्ट!

Energy Crisis 2026:  ईरान युद्ध के कारण वैश्विक ऊर्जा क्षेत्र में आए जबरदस्त संकट ने…

19 minutes ago

Bangladesh News: हिंदू नेता चिन्मय कृष्ण दास को बड़ी राहत, जमानत मिली पर अभी जेल में ही गुजारनी होगी रात!

Bangladesh News : सनातन जागरण जोत के प्रवक्ता और पुंडरिक धाम के पूर्व प्रिंसिपल चिन्मय…

24 minutes ago

Rahul Gandhi Citizenship: राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें, हाईकोर्ट ने नागरिकता विवाद में FIR दर्ज करने का दिया आदेश!

Rahul Gandhi Citizenship: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष…

29 minutes ago

This website uses cookies.