राष्ट्रीय

Ahmedabad plane crash : क्या पायलट की चूक बनी दुर्घटना की वजह? AAIB ने सौंपी प्रारंभिक रिपोर्ट

Ahmedabad plane crash : अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। भारत की विमान दुर्घटना जांच एजेंसी एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने मंगलवार को इस घटना की प्रारंभिक रिपोर्ट केंद्र को सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक यह रिपोर्ट इस सप्ताह के अंत या अगले सप्ताह तक सार्वजनिक की जा सकती है। शुरुआती जानकारी में ‘ईंधन नियंत्रण स्विच’ को लेकर जांच एजेंसी की सक्रियता ने इस हादसे की दिशा को नया मोड़ दे दिया है।

‘ईंधन नियंत्रण स्विच’ बना जांच का केंद्र, क्रैश की कड़ी से जुड़ सकता है संबंध

विमानन विशेषज्ञों और जांचकर्ताओं की नजर फिलहाल विमान के ‘फ्यूल कंट्रोल स्विच’ पर टिकी हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह जांचा जा रहा है कि विमान में यह स्विच कब ऑन और कब ऑफ किया गया। यह स्विच किसी भी विमान के इंजन को चालू या बंद करने में अहम भूमिका निभाता है, खासतौर पर लैंडिंग के बाद या इंजन फेल होने की स्थिति में।

उड़ान के दौरान स्विच के गलत इस्तेमाल से हो सकता है हादसा

बोइंग 787 ड्रीमलाइनर जैसे विमानों में दो इंजन होते हैं। किसी एक इंजन के फेल हो जाने पर विमान दूसरे इंजन से उड़ान जारी रख सकता है। मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत, पायलट इंजन फेल होने की स्थिति में 400 फीट की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद ही फ्यूल सप्लाई बंद करते हैं। लेकिन अहमदाबाद हादसे में एयर इंडिया का विमान 400 फीट से कम ऊंचाई पर था। इस स्थिति में अगर ईंधन नियंत्रण स्विच को गलती से बंद कर दिया गया हो, तो यह सीधे तौर पर पायलट की गलती मानी जा सकती है। इसी कड़ी को जांच एजेंसी अब गंभीरता से परख रही है।

12 जून को हुआ था हादसा, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री की गई जान

यह भयावह हादसा 12 जून को हुआ था, जब एआई 171 फ्लाइट अहमदाबाद में मेघानीनगर स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज की कैंटीन से टकरा गई थी। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत कई लोगों की मौत हो गई थी। विमान में सवार केवल एक व्यक्ति ही जीवित बचा है। यह घटना ड्रीमलाइनर विमान इतिहास की पहली बड़ी दुर्घटना मानी जा रही है।

ब्लैक बॉक्स से खुल सकते हैं राज, अंतिम निष्कर्ष का इंतजार

एयर इंडिया का यह बोइंग 787 ड्रीमलाइनर अब तक सुरक्षित और विश्वसनीय विमान माना जाता रहा है। 2011 से संचालन में रहने के बावजूद इस श्रेणी में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ था। ऐसे में यह सवाल बना हुआ है कि आखिर इतना सुरक्षित विमान हादसे का शिकार कैसे हो गया? इस सवाल का जवाब विमान से मिले दो ब्लैक बॉक्स में छिपा हो सकता है। जांचकर्ता अब इन रिकॉर्डिंग्स की डिकोडिंग में जुटे हैं।

पायलट की गलती या तकनीकी चूक?

फिलहाल, हादसे की अंतिम वजह स्पष्ट नहीं है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ईंधन नियंत्रण स्विच समय से पहले बंद किया गया, तो यह सीधी पायलट एरर मानी जाएगी। अब सबकी निगाहें AAIB की विस्तृत जांच रिपोर्ट पर हैं, जो अहमदाबाद हादसे की सच्चाई उजागर कर सकती है।

Read More : Yash Dayal controversy : यश दयाल ने यौन उत्पीड़न के आरोप को किया इनकार,बोले—”महिला ने लिए थे लाखों रुपये उधार”

Thetarget365

Share
Published by
Thetarget365

Recent Posts

BCCI Naman Awards 2026: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना बने ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’, देखें पूरी विनर्स लिस्ट

BCCI Naman Awards 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक बार फिर क्रिकेट के सितारों…

3 minutes ago

Bilaspur LPG Crisis: बिलासपुर में गहराया एलपीजी संकट, इंडक्शन चूल्हों की भारी डिमांड और कालाबाजारी पर एक्शन

Bilaspur LPG Crisis: न्यायधानी बिलासपुर में एलपीजी गैस सिलेंडर की भारी किल्लत के बीच अब…

12 minutes ago

ई-रिक्शा के गोदाम में आग से लाखों का नुकसान, आग बुझाने फायर ब्रिगेड कर रहा प्रयास

Ambikapur News : अंबिकापुर शहर के रामानुजगंज मार्ग स्थित संजय पार्क के सामने मयूरी ई-रिक्शा…

20 minutes ago

Storyteller Dr. Ramanuragi: मंत्री राजेश अग्रवाल पर कथावाचक का गंभीर आरोप, ₹15 लाख बकाया होने पर विधानसभा के बाहर आत्मदाह की चेतावनी

Storyteller Dr. Ramanuragi: छत्तीसगढ़ की राजनीति और आध्यात्मिक गलियारों में उस वक्त हड़कंप मच गया,…

22 minutes ago

PM Modi Kolkata Rally: कोलकाता के ब्रिगेड मैदान से PM मोदी का शंखनाद, ₹18,000 करोड़ की सौगात के साथ टीएमसी पर किया तीखा प्रहार

PM Modi Kolkata Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता की ऐतिहासिक धरती से पश्चिम बंगाल…

31 minutes ago

Chhattisgarh LPG Crisis: मिडिल ईस्ट की जंग का छत्तीसगढ़ में असर, पैनिक बुकिंग से गैस सिलेंडरों की किल्लत और बढ़ी मुसीबत

Chhattisgarh LPG Crisis: अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव की तपिश अब…

42 minutes ago

This website uses cookies.