Lucknow, Nov 20 (ANI): Samajwadi Party National President Akhilesh Yadav addresses a press conference, at the party office in Lucknow on Wednesday. (ANI Photo)
Akhilesh Yadav questions : संसद के मानसून सत्र की बहस शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार की आतंकवाद नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि आतंकवादी घटनाएं लगातार क्यों हो रही हैं। उन्होंने सरकार से पहलगाम हमले से जुड़ी पूरी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की।
अखिलेश यादव ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों ने अद्भुत साहस दिखाया। उन्होंने कहा, “हमारे जवान अगर आगे बढ़ते तो पीओके तक पहुंच जाते। उनकी वीरता को सलाम है।” हालांकि उन्होंने सवाल भी उठाया कि बार-बार हो रही आतंकी घटनाओं के पीछे की खामियों की जवाबदेही कौन तय करेगा?
सपा अध्यक्ष ने सरकार से यह जानना चाहा कि पहलगाम हमले से ठीक पहले जो एक और “बड़ी घटना” हुई थी, उसकी जानकारी अब तक सार्वजनिक क्यों नहीं की गई। उन्होंने पूछा, “ऐसी कौन-सी बात है जिसे सरकार छिपा रही है? क्या देश को सच्चाई जानने का हक़ नहीं है?”
अखिलेश ने सरकार पर सीधा सवाल दागते हुए पूछा, “पहलगाम में हमला करने वाले आतंकवादी कहां हैं? क्या वे बच निकले? क्या इतनी बड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद वे हमारी सीमा में घुसकर सुरक्षित लौट सकते हैं? ये बेहद चिंताजनक है। सरकार को साफ़ जवाब देना चाहिए।”
जब कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम के इस बयान पर सवाल उठा कि “हमले में पाकिस्तान से आतंकियों के आने के पुख्ता सबूत नहीं हैं”, तो अखिलेश ने जवाब दिया कि “कांग्रेस पहले केंद्र में थी, शायद उनके पास अलग जानकारी हो। लेकिन अब जो सरकार सत्ता में है, वही जिम्मेदार है कि वह देश को सच्चाई बताए।”
अखिलेश ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश ने सेना की ताकत देखी है, लेकिन यह भी जरूरी है कि सरकार जनता को पारदर्शिता से बताती रहे कि आतंकवाद से कैसे निपटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बार-बार हमले, खुफिया विफलताएं और अस्पष्ट जवाबदेही जनता को भ्रमित कर रही है।
अखिलेश यादव के इस बयान से साफ है कि विपक्ष संसद में आतंकवाद के मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगने को तैयार है। जहां वे सेना के पराक्रम को सराहते हैं, वहीं केंद्र सरकार से सटीक और स्पष्ट जवाब की मांग कर रहे हैं। मानसून सत्र में इस पर तीखी बहस होने की संभावना है।
Read Mor e : Justice Verma plea : न्यायमूर्ति वर्मा की याचिका पर SC की टिप्पणी, जजों ने पूछा- पहले आपत्ति क्यों नहीं जताई गई?
BCCI Naman Awards 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक बार फिर क्रिकेट के सितारों…
Bilaspur LPG Crisis: न्यायधानी बिलासपुर में एलपीजी गैस सिलेंडर की भारी किल्लत के बीच अब…
Ambikapur News : अंबिकापुर शहर के रामानुजगंज मार्ग स्थित संजय पार्क के सामने मयूरी ई-रिक्शा…
Storyteller Dr. Ramanuragi: छत्तीसगढ़ की राजनीति और आध्यात्मिक गलियारों में उस वक्त हड़कंप मच गया,…
PM Modi Kolkata Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता की ऐतिहासिक धरती से पश्चिम बंगाल…
Chhattisgarh LPG Crisis: अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव की तपिश अब…
This website uses cookies.