Akhilesh Yadav Facebook:अखिलेश यादव का फेसबुक पेज सस्पेंड, समाजवादी समर्थकों में आक्रोश, लोकतंत्र पर हमले का आरोप

Akhilesh Yadav Facebook: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अध्यक्ष अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक पेज सस्पेंड किए जाने के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। इस कार्रवाई के बाद पार्टी नेताओं और समर्थकों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है।

ads

इस पेज से 8 मिलियन (80 लाख) से अधिक लोग जुड़े हुए थे, और इसे समाजवादी विचारधारा से जुड़ी जनता की सीधी आवाज माना जाता था। अचानक पेज सस्पेंड होने से समर्थकों ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं और इसे लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया है।

ads

फेसबुक के फैसले से नाराज समाजवादी समर्थक

समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के समर्थकों का कहना है कि यह फैसला अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाने की कोशिश है। एक समर्थक ने लिखा,”जनता का नेता बोलता है तो सत्ता बौखला जाती है। यह सिर्फ एक पेज नहीं, जनता की आवाज है।”वहीं कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर सरकार और सोशल मीडिया कंपनियों को आड़े हाथों लिया।

सरकार पर गंभीर आरोप

सपा के वरिष्ठ नेता और मेरठ के सरधना से विधायक अतुल प्रधान ने कहा:”सरकार फेसबुक अकाउंट बंद करवाकर अखिलेश यादव को जनता के दिलों से दूर नहीं कर सकती। यह लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा कृत्य है।”एक अन्य नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा,”देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष का फेसबुक पेज बंद होना, ये दर्शाता है कि सरकार आलोचनात्मक आवाजों से डरती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अब सत्ता की कठपुतली बनते जा रहे हैं।”अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर बहस तेज

फेसबुक के इस कदम के बाद एक बार फिर यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या सोशल मीडिया कंपनियां स्वतंत्र हैं या वे सरकारी दबाव में काम कर रही हैं। सपा समर्थकों का कहना है कि यह निर्णय जनमत को दबाने की साजिश है और सरकार विपक्ष की डिजिटल आवाज़ को रोकने की कोशिश कर रही है।

मांग: पेज तुरंत बहाल किया जाए

समाजवादी पार्टी ने फेसबुक से आधिकारिक पेज को तत्काल बहाल करने की मांग की है। पार्टी नेताओं ने कहा कि अखिलेश यादव एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि और राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष हैं। उनका डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय रहना जनसंपर्क का हिस्सा है, जिसे इस तरह से रोकना अनुचित और अलोकतांत्रिक है।अखिलेश यादव का फेसबुक पेज सस्पेंड होने से एक बार फिर सोशल मीडिया की पारदर्शिता और स्वतंत्रता पर बहस छिड़ गई है। जहां एक ओर समर्थकों और नेताओं ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है, वहीं दूसरी ओर यह मामला राजनीतिक रूप से भी बेहद संवेदनशील होता जा रहा है।

Read More : Earthquake 7.8 Magnitude: दक्षिण अमेरिका में 7.8 तीव्रता का भूकंप, ड्रेक पैसेज बना कंपन का केंद्र, सुनामी की चेतावनी जारी

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.